दिल दहला देगी हैवानियत: आरोपी ने पहले अपना हाथ काटकर खून से भरी लड़की की मांग, फिर 6 घंटे तक करता रहा रेप

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से अब जो मामला सामने आया है वह बेहद हैरान करने वाला है। जहां एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली के साथ रेप किया। पहले प्यार का इजहार किया, मना करने पर जबरन अपना हाथ काटकर खून से मांग भर दी। फिर 6 घंटे तक बंधक बनाकर किया रेप किया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 1:56 PM IST / Updated: Mar 16 2022, 07:28 PM IST

उज्जैन (मध्य प्रदेश). देश में आए दिन महिलाओं और बेटियों के साथ रेप जैसी घटनाएं थमने की बजाए बढ़ती जा रही हैं। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से अब जो मामला सामने आया है वह बेहद हैरान करने वाला है। जहां एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली के साथ रेप किया। हैरानी की बात यह है कि दरिंदगी से पहले आरोपी ने  अपना हाथ काटकर खून निकाला और उसी खून से जबरन  पीड़िता की मांग भर दी।

हैवान ने करीब 6 घंटे तक बंधक बनाकर किया रेप
दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना उज्जैन शहर के वृंदावनपुरा इलाके की है। जहां 14 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। मंगलवार को अपने छत पर बैठी हुई थी, इसी दौरान सोनू नाम का आरोपी वहां पहुंचा और उसे किसी तरह बहला फूसला कर एक धर्मशाला के अंदर ले गया। जहां हैवान ने करीब 6 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। मासूम चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन वो जान से मारने की धमकी दे कर दरिदंगी करता रहा।  

Latest Videos

यह भी पढ़ें-कुंवारे लड़के के इश्क में इस कदर दीवानी हुई शादीशुदा महिला, पति-बच्चे को भी छोड़ आई, फिर जो हुआ वो शॉकिंग था

ट्यूबलाइट से अपना हाथ काटकर खून से भरी मांग
दूसरे दिन सुबह बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लड़की ने पुलिस को बताया कि सोनू उसकी सहेली का का बॉयफ्रेंड है। इसिलए वह उसको जानती थी, उससे दोस्ती भी थी, लेकिन वह ऐसा करेगा कभी सोचा नहीं था। वह धर्मशाला की छत से होता हुआ हमारी छत पर आया और लड़की से प्यार का इजहार करने लगा। जब मना किया तो जबरदस्ती धर्मशाला में ले गया। जहां उसने पहले तो ट्यूबलाइट से अपना हाथ काटकर खून निकाला और उसी खून से जबरन लड़की की मांग भर दी। इसके दूसरे दिन लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। 

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल आशिक ने ढाई साल के बच्चे का सिर काट की हत्या, जज ने शॉकिंग कहानी सुनते ही सुनाई सजा-ए-मौत

पुलिस ने तुरंत हैवान को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए टीआई गगन बादल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। टीआई ने बताया कि पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी। शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम: 89 साल के बुजुर्ग ने पत्नी और बेटी की काटी गर्दन, कहा-उन्हें जिंदा से ज्यादा मारना जरूरी था

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता