शर्मनाक: चारों तरफ भीड़ और वो बीच सड़क लड़की से करते रहे दरिंदगी, रोती-बिलखती पीड़िता को कोई बचाने नहीं आया

Published : Mar 13, 2022, 02:52 PM ISTUpdated : Mar 13, 2022, 02:58 PM IST
शर्मनाक: चारों तरफ भीड़ और वो बीच सड़क लड़की से करते रहे दरिंदगी, रोती-बिलखती पीड़िता को कोई बचाने नहीं आया

सार

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से अब जो मामला सामने आया है, वह बेहद शर्मनाक है। जहां कुछ लड़कों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप करते दिखे। हैरानी की बात यह है कि हैवानों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि हजारों लोग सड़क से गुजरते रहे और वो हैवानियत करते रहे। 

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश). अभी तक आपने महिलाओं और लड़कियों के साथ सुनसान इलाके में रेप-छेड़छाड की घटनाएं सुनी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से अब जो मामला सामने आया है, वह बेहद शर्मनाक है। जहां कुछ लड़कों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप करते दिखे। हैरानी की बात यह है कि हैवानों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि हजारों लोग सड़क से गुजरते रहे और वो हैवानियत करते रहे। लोग भी इतने बड़े वाले थे कि वह इस घटना का वीडियो बनाते रहे, तमाशा देखते रहे। लेकिन किसी ने ना तो आरोपियों को रोका और ना ही पीड़िता को बचाया।

दरिंदे लड़की को घसीटकर बीच सड़क पर ले गए
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक लड़की सड़क पर खड़ी थी, इसी दौरान वहां से लड़कों का एक ग्रुप गुजर रहा था। इसी समूह में से एक लड़के ने लड़की को पकड़ लिया और बीच सड़क जबरदस्ती करने लगा।  कुछ ही देर बाद एक और युवक ने लड़की को घसीटकर अपने साथियों के बीच ले गया और उसके सभी साथियों ने गैंगरेप किया। 

यह भी पढ़ें-हजारों लोगों के बीच महोत्सव में लड़की के साथ गैंगरेप, हिला कर रख देगा हैवानियत का ये Video

भगोरिया उत्सव में घटी ये शर्मनाक घटना
शुरूआती जांच के मुताबिक यह मामला कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। जब अलीराजपुर जिले के बलपुर गांव में  प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव का मेला लगा हुआ था। जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हए थे। इसी मेले में पीड़िता और आरोपी भी पहुंचे हुए थे। जब लड़की सड़क पर किसी के इंतजार के लिए खड़ी हुई तो पीछे से कुछ लड़के आए और उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। वह पास में खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश करती रही। लेकिन आरोपी उसे खींचकर बीच सड़क पर ले गए और उसके  साथ गैंगरेप करने लगे।

वीडियो देख प्रशासन में मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक ( SP) अलीराजपुर मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ युवाओं की पहचान की है। टीमों को इनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-MP के अलीराजपुर में हैवानियत; युवती को मेले से खींचकर किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की FIR

 

"

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Today: मकर संक्रांति पर भोपाल का मौसम कैसा रहेगा? दिखेगा ठंड और धूप का शानदार मेल
MP: स्कूल शिक्षा विभाग के निर्माण कार्य समय पर पूरे हों, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया तकनीकी विंग बनाने का आदेश