Girl Raped By youth group In Madhya pradesh :  वीडियो में दिख रहा है कि लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक ने लड़की को दौड़ाया और उसका उत्पीड़न किया। इसके कुछ ही देर बाद एक और युवक ने लड़की को घसीटकर अपने साथियों के बीच लग गया और उसके सभी साथियों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

अलीराजपुर, मध्यप्रदेश । मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक (Madhya Pradesh Alirajpur Viral video news) के अलीराजपुर जिले का एक शर्मसार करने वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ दिनों पहले आयोजित हुए भगोरिया महोत्सव का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि आदिवासी बहुल अलीराजपुर के बलपुर गांव में इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक लड़की को कुछ लड़कों ने दौड़ाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की को खींचकर दोस्तों के साथ ले गए और किया गैंगरेप
इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक ने लड़की को दौड़ाया और उसका उत्पीड़न किया। इसके कुछ ही देर बाद एक और युवक ने लड़की को घसीटकर अपने साथियों के बीच लग गया और उसके सभी साथियों ने लड़की के साथ ज्यादती की। खबरों के मुताबिक, लड़की और युवक पड़ोस के धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ेंग्वालियर में अजीबोगरीब मामला: पत्नी के पुरुष जननांग, संबंध नहीं बना पाता पति, SC 6 सप्ताह में जवाब मांगा

एसपी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ( SP) अलीराजपुर मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ युवाओं की पहचान की है। टीमों को इनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा। 

पहले भी शर्मसार हुआ अलीराजपुर 
सितंबर 2021 में भी इसी जिले में एक महिला से दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला की पिटाई कर रहे थे। इस घटना में महिला का पति भी शामिल था। सोंडवा थाने के उमराली गांव के इस वीडियो के बाद पुलिस हरमत में आई थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि चरित्र की शंका में उसकी पिटाई की गई थी। 

यह भी पढ़ें 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के आदेश