युवक ने 'अपना काम करने से पहले' देवता के सामने हाथ जोड़े, CCTV में रिकॉर्ड हो गई उसकी हरकत

यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक मंदिर का है। यहां युवक ने मंदिर में जो हरकत की वह बेहद शर्मनाक थी और यह मंदिर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी फुटेज अब वायरल हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2022 8:59 AM IST / Updated: Aug 10 2022, 02:44 PM IST

जबलपुर। पैसा और भूख किसी को क्या-क्या न करने पर मजबूर कर दे। कई लोग मेहनत-मजदूरी करके पैसा कमाते हैं और भूख मिटाते हैं, जबकि कुछ निठल्ले कामचोर सिर्फ चोरी करके पैसा कमाते हैं। ऐसे ही एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने मंदिर की दान-पेटी को भी नहीं छोड़ा। उसने अपना काम करने से पहले देवता की पूजा की। उसकी हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक मंदिर का है। इसकी क्लिप सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। इस क्लिप को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी एक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोग चोर की इस हरकत की काफी आलोचना कर रहे हैं। 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर में रखी दान पेटी चुरा रहा है। मगर ऐसा करने से पहले वह दुर्गा मां के सामने हाथ जोड़ता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और मुंह ढंका हुआ है। उसने पैंट पहनी हुई है और घुटने से थोड़ा नीचे तक मोड़ी हुई है। संभवत: शर्ट से ही उसने अपना पूरा चेहरा ढंका हुआ है। 

पूजा की, दान पेटी उठाई और पलभर में गायब 
वह मंदिर में जब घुसता है, तब वहां कोई नहीं होता। आते ही वह देवता को प्रणाम करता है। पूजा-अर्चना करने के बाद वह मंदिर से दान की पेटी निकालता है और पलभर में गायब हो जाता है। यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की है। वीडियो में बहुत से  यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। कुछ यूजर्स ने उसके साथ सहानुभूति जताते हुए उसे बेबस और ईमानदार बताया, जबकि बहुत से यूजर्स ने उसकी आलोचना करते हुए मेहनत करके कमाने-खाने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, यह हरकत उसकी बेबसी को दर्शाती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे 

Share this article
click me!