मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: चंबल नदी में एक साथ 5 महिलाओं की मौत, वो चीखती रहीं-कोई नहीं था बचाने वाला

Published : Oct 17, 2022, 10:57 AM IST
 मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: चंबल नदी में एक साथ 5 महिलाओं की मौत, वो चीखती रहीं-कोई नहीं था बचाने वाला

सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां चंबल नदी में एक यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई। इस एक्सीडें में 5 महिलाओं की एक साथ मौत हो गई। बाकी के लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। यह हादसा गांधीसागर बांध के बैक वॉटर में हुआ। 

मंदसौर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से बुरी खबर सामने आई है। जहां चंबल नदी में यात्रियों से भरी एक नाप पलट गई। जिसमें 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक- महिला  और लड़की ने किसी तरह तैरकर नदी से निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे की जानकारी लगते ही जिला प्रसाशन की टीम गोतोखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए गए।

सीएम शिवराज ने मृतकों के परिवार को दिए 4-4 लाख रुपए
दरअसल, यह भयानक हादसा मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर चंबल नदी में शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेड़ी गांव में हुआ। जहां रविवार देर शाम गांधीसागर बांध के बैक वॉटर में यह नाव पलट गई। चार शव रात को ही बरामद कर लिए गए थे। लेकिन रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। अब पांचवा शब सोमवार सुबह बरामद किया गया है। वहीं हादसे की जानकारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं पांचवे शव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू का काम संपन्न कर दिया है।

संडे के दिन चंबल नदी उनके लिए बन गई काल
बताया जा रहा है कि तोला खेड़ी गांव के करीब 8 लोग अपने खेत में काम करके वापस नाव के जरिए घरों को लौट रहे थे। जिसमें 6 महिलाएं, एक लड़की और एक पुरुष शामिल थे। वह चंबल नदी पार करने के लिए नाव में बैठीं। जैसे ही नाव बीच नदी में पहुंची तो अचानक तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होने लगी और पलट गई। हालांकि नाव में सवार लोग रोजाना यहां आते-जाते हैं। वह इसी पर सवार होकर अपने खेत में काम करने जाते हैं। लेकिन रविवार शाम यह नदी उनके लिए काल बन गई।

हादसे में मरने वालों के नाम
1. धापू बाई (41) पति गोपाल
2. रसाल बाई (40) पति राधेश्याम
3. राधा बाई (18) पिता मांगीलाल
4. मधु पति (19) कान्हा गायरी
5. प्रेम बाई पति बालू राम गाडरी

यह भी पढ़ें-बिहार में एक ही गांव के 7 लोगों की मौत: जब किसानों के लिए नदी बन गई यमराज, जानिए कैसे हुआ ये भयानक हादसा
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BRICS Cultural Festival: भोपाल में 125 कलाकार, 12 नृत्य विधाएं और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल