एक और पुलिस अफसर कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया, टीआई का चेहरा देखते ही हर आंख हो गई नम

Published : Jan 03, 2021, 06:57 PM IST
एक और पुलिस अफसर कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया, टीआई का चेहरा देखते ही हर आंख हो गई नम

सार

मंदसौर जिले के सुवासरा थाना प्रभारी आरसी गौड़ की रविवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। 26 दिसंबर को उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मंदसौर (मध्य प्रदेश). एक होने के बाद भी देश में अभी कोरोना का खतरा टलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जहां आए दिन लोगों की मौत हो रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से मार्मिक कहानी सामने आई है, जहां महामारी से लड़ते हुए एक पुलिस अफसर कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए।

एक सप्ताह पहले अफसर की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
दरअसल, मंदसौर जिले के सुवासरा थाना प्रभारी आरसी गौड़ की रविवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। 26 दिसंबर को उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब एक सप्ताह बाद उनकी सांसे थम गईं।

पॉजिटिव बेटे को देखने पहुंचे थे अस्पताल
बता दें कि आरसी गौड़ इंदौर के ही रहने वाले थे। उनके  बेटे रविंद्र गौड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसे 12 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे देखने के लिए वो मंदसौर से 15 दिसंबर को इंदौर आए थे। इसके बाद वह ड्यूटी पर चले गए। मंदसौर पहुंचने के कुछ दिन बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उज्जैन में CM मोहन यादव ने लॉन्च की महाकाल-ओंकारेश्वर प्रसाद पोस्टल सेवा, 16800 ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मान
MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी