शिवराज ने कहा- स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में मप्र को पश्चिम क्षेत्र में प्रथम स्थान मिलना गर्व की बात

Published : Sep 23, 2022, 03:51 PM ISTUpdated : Sep 23, 2022, 03:57 PM IST
शिवराज ने कहा- स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में मप्र को पश्चिम क्षेत्र में प्रथम स्थान मिलना गर्व की बात

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम क्षेत्र में मध्य प्रदेश को राज्य श्रेणी में और भोपाल को जिला श्रेणी में प्रथम स्थान मिलना गर्व की बात है।

भोपाल.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम क्षेत्र में मध्य प्रदेश को राज्य श्रेणी में और भोपाल को जिला श्रेणी में प्रथम स्थान मिलना गर्व की बात है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए पहला स्थान हासिल किया है।

इंदौर अंचल को मिला तीसरा स्थान
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भोपाल अव्वल जिला बनकर उभरा है, जबकि अंचल में इंदौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अधिकारी के मुताबिक, सुजलाम अभियान-1 में मध्य प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुजलाम अभियान-2 में राज्य चौथे पायदान पर रहा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विकास शील ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को गुरुवार को लिखे पत्र में इन उपलब्धियों के लिए राज्य को बधाई दी।

दो अक्टूबर को मिलेगा पुरस्कार
अधिकारी के अनुसार, दो अक्टूबर को गांधी जयंती को स्वच्छ भारत भारत दिवस के रूप में मनाए जाने के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर इस उपलब्धि के लिए नागरिकों और सामाजिक संगठनों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट साफ करते दिखे BJP सांसद, ग्लव्स-ब्रश नहीं मिला तो हाथ से कर दी सफाई...Video हो रहा वायरल

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP LPG Crisis: गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग! आखिर क्यों नहीं मिल रहा नया सिलेंडर?
Bhopal Luminescence Dating Laboratory: मध्यप्रदेश की पहली ल्यूमिनेसेंस लैब शुरू, 10 लाख साल पुराने इतिहास की होगी जांच