3 बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए जो किया वो शॉकिंग था, पंचों के सामने सुनाई मर्डर की खतरनाक कहानी

ये पूरा मामला मुरैना जिले के गोटेनगर का है। 21 जुलाई 2022 को नारायण सिंह जाटव, ने मुरैना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बहू ने उसके बेटे को जहर देकर मार दिया। पुलिस इस मामले में बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

Pawan Tiwari | Published : Aug 17, 2022 9:26 AM IST / Updated: Aug 17 2022, 05:53 PM IST

मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने ही पति की हत्या कर दी है। पति की हत्या करने के बाद महिला ने पंचायत के सामने अपने जुर्म को भी कबूल कर लिया है। इसके लिए उसने लिखित में बयान दिया है। महिला के अनुसार, उसने अपने पति को सल्फास (एक तरह का जहर) देकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है गई है फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक की बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की कार्रवाई की जाएगी। 

ये पूरा मामला मुरैना जिले के गोटेनगर का है। 21 जुलाई 2022 को नारायण सिंह जाटव, ने मुरैना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बहू ने उसके बेटे को जहर देकर मार दिया। बहू का नाम सीमा और बेटे का नाम राजेश था। मृतक के पिता ने बताया कि बहू ने पंचों के सामने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही अपने पति की जहर देकर हत्या की है। मामले में महिला के द्वारा जुर्म कूबूल करने का वीडियो भी पुलिस को दिखाया गया है। 

प्रेमी ने ही लाकर दिया था जहर
मृतक के पिता ने बताया कि उसकी बहू का दिशांत पाटिल नाम के एक लड़के से अफेयर है। दोनों के बीच लंबी बात होती है। उसी ने बहू सीमा को जहर की पुड़िा लाकर दी थी। जाटव ने बताया कि पंचों के सामने सीमा ने स्वीकार किया है कि उसके प्रेमी ने उससे फोन में बात करने के लिए नया फोन दिलाया था। 

तीन बच्चों की मां है महिला
राजेश और सीमा के तीन बच्चे हैं। दो लकड़ियां और एक लड़का। घटना 20 जुलाई 2022 की है। रात 12 बजे महिला ने अपने पति के पीने के पानी में सल्फास की पुड़िया मिला दी थी। रात करीब 1 बजे पानी पीने के बाद राजेश बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। जिसके बाद बहू ने शोर मचाया। इसके बाद सभी घरवाले आ गए। बेटे की तबियत बिगड़ती देख उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढे़ं-  मध्यप्रदेश में 13 जिलों में भारी बारिश: बाढ़ का खतरा बढ़ा, 6 फोटो में देखिए बारिश का भीषण कहर

Share this article
click me!