MP में आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट: न कोई फेल होगा न ही आएगी सप्लीमेंट्री..एक क्लिक पर यहां देखें

Published : Jul 14, 2021, 12:48 PM ISTUpdated : Jul 14, 2021, 12:50 PM IST
MP में आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट: न कोई फेल होगा  न ही आएगी सप्लीमेंट्री..एक क्लिक पर यहां देखें

सार

मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब पूरे के पूरे 10वीं क्लास के साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स पास हो जाएंगे। वहीं जो स्टूडेंट इस परिणाम से खुश नहीं हैं वह अगामी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

भोपाल. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट बुधवार यानि आज  शाम करीब 4 बजे जारी होगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल में सिंगल क्लिक से रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार के परिणामों में कोरोना संक्रमण के चलते खासियत यह है कि ना तो कोई इस बार फेल होगा और ना ही किसी स्टूडेंट की सप्लीमेंट्री आएगी। 

न कोई फेल होगा और न किसी की आएगी सप्लीमेंट्री
दरअसल, इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट वेस्ट ऑफ फाइव सिस्टम के आधार पर तैयार किया है। यानि 6 में से 5 विषयों को आधार बनाकर छात्रों का पास करने का परिणाम बनाया गया है। यानि नियमित स्टूडेंट्स के लिए अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड व यूनिट टेस्ट के अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। वहीं इन परीक्षाओं में उपस्थित ना रहने वाले स्टूडेंट्स को 33 प्रतिशत अंक देकर पास किया जाएगा।

 साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स होंगे पास
बता दें कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 10वीं क्लास में साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स पास हो जाएंगे। वहीं जो स्टूडेंट इस परिणाम से खुश नहीं हैं वह अगामी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यह विशेष परीक्षा 1 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

यहां देखें अपना रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को परिणाम देखने के लिए कई साइट और  पोर्टलों के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई है।  जो छात्र इस बार 10वीं में थे वो छात्र कई जगहों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। www.mpresults.nic.in के अलावा, mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

बेबसाइट में कैसे देखें रिजल्ट
छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
पर्सनल डिटेल्स सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें।
इसे स्टूडेंट्स डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते