अपने दौरे के दूसरे दिन भोपाल पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, स्वयं सहायता समूह सम्मलेन में हुईं शामिल

अपने मध्य प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज भोपाल पहुंची। राष्ट्रपति महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने महिला समूहों द्वारा निर्मित सामानों से सजी हुई प्रदर्शनी देखी।

Ujjwal Singh | Published : Nov 16, 2022 7:15 AM IST

भोपाल(Madhya Pradesh). अपने मध्य प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज भोपाल पहुंची। राष्ट्रपति महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने महिला समूहों द्वारा निर्मित सामानों से सजी हुई प्रदर्शनी देखी। उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे अनुरोध पर हमारे बीच पधारीं राष्ट्रपति महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। 

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। वे सहज हैं, सरल हैं, धैर्य और गंभीरता की मूर्ति हैं। उनका व्यक्तित्व सागर से ज्यादा गहरा है, हिमालय से ज्यादा ऊंचा है। नारी सबला है, ये राष्ट्रपति ने सिद्ध किया है। कोई भी बहन कमजोर नहीं, अगर वो ठान ले तो हिम्मत से आगे बढ़कर दुनिया में चमत्कार कर सकती है। इस कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति दिल्ली के रवाना हो जाएंगी।

Latest Videos

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में 4000 पुलिसकर्मियों का बल लगाया गया है। इसके अलावा 30 से 40 आईपीएस अधिकारी भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात हैं। इसके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के सुरक्षा कर्मी भी सक्रिय है। कार्यक्रम स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के 3 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन पैराग्लाईडर हॉट बैलून अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर एतद् आदेश द्वारा प्रतिबंध लगाया जाकर उक्त स्थान को रेड जोन नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है। यह आदेश दिनांक 16 नंबर तक प्रभावशील रहेगा।

दौरे के पहले दिन जनजातीय गौरव दिवस में हुई शामिल 
इससे पहले मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं।  शाम को वो राजधानी भोपाल पहुंचीं, जहां राज भवन में राष्ट्रपति का स्वागत किया गया।  इस दौरान राष्ट्रपति रातापानी ओबेदुल्ला गंज -इटारसी राजमार्ग को फोरलेन शिलान्यास किया। साथ ही डीआरडीई ग्वालियर की लेबोरेटरी का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma