जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मध्य प्रदेश पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पेसा एक्ट का विमोचन

मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। एमपी सरकार ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

Ujjwal Singh | Published : Nov 15, 2022 4:15 AM IST / Updated: Nov 15 2022, 03:59 PM IST

भोपाल(Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। एमपी सरकार ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी। प्रदेश सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश में पेसा अधिनियम लागू कर दिया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे जबलपुर पहुंची और वहां से दोपहर 12.25 बजे शहडोल पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई। दोपहर तीन बजे शहडोल से रवाना हुई और 3.55 बजे जबलपुर और शाम 5.25 बजे भोपाल पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे के बीच राष्ट्रपति राजभवन से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी फोर-लेन (NH-46) सड़क परियोजना और रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान, ग्वालियर में रक्षा मंत्रालय की अधिकतम माइक्रोबियल कंटेनमेंट प्रयोगशाला (बीएसएल-4) की वर्चुअली रूप से आधारशिला रखेंगी।

Latest Videos

अंतिम दिन ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम 
इसके बाद अगले दिन बुधवार 16 नवंबर को राष्ट्रपति 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। दोपहर 12.55 बजे राष्ट्रपति स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts