दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की रोड एक्सीडेंट में मौत, पेड़ से टकराई कार- खुद ही कर रही थी ड्राइव

Published : Jan 16, 2023, 04:53 PM ISTUpdated : Jan 16, 2023, 04:55 PM IST
दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की रोड एक्सीडेंट में मौत, पेड़ से टकराई कार- खुद ही कर रही थी ड्राइव

सार

उज्जैन में सड़क हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्राचार्या की मौत हो गई। वह इंदौर से कार से उज्जैन आ रही थीं। वह खुद ही अपनी कार ड्राइव कर रही थी। ग्राम धतरावदा के समीप उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

उज्जैन(Madhya Pradesh). उज्जैन में सड़क हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्राचार्या की मौत हो गई। वह इंदौर से कार से उज्जैन आ रही थीं। वह खुद ही अपनी कार ड्राइव कर रही थी। ग्राम धतरावदा के समीप उनकी कार पेड़ से टकरा गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक रेखा पिल्लई(60) पत्नी शशिधर पिल्लई दिल्ली पब्लिक स्कूल की उज्जैन जयवंतपुरा ब्रांच की प्रिंसिपल थीं। वह इंदौर के निपानिया शिव वाटिका इलाके में रहती थीं। सोमवार को वह खुद ही कार ड्राइव कर उज्जैन आ रही थीं। जानकारी के अनुसार नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा में उनकी कार पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला शव 
एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसी प्रिंसिपल रेखा को बाहर निकाला। उन्हें तुंरत ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकराई होगी। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है।

इसे भी पढ़ें...

MP में हुए सड़क हादसेः संक्रांति पर्व के बीच हुए दो भीषण एक्सीडेंट, 6 की गई जान, त्यौहार वाले दिन पसरा मातम

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान पर सरकार से बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
Dewas TI Dilip Puri Death: देवास शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, पांच जिलों में फैले नेटवर्क पर वार-आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर