अमेरिका में जाकर दो बच्चों ने सुनाया एक NGO का गंदा सच, फौरन एक्शन में आए कलेक्टर

Published : Oct 30, 2019, 08:04 PM IST
अमेरिका में जाकर दो बच्चों ने सुनाया एक NGO का गंदा सच, फौरन एक्शन में आए कलेक्टर

सार

एक लड़का और एक लड़की दोनों को इस साल जून में सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्सेज एजेंसी सीएआरए के माध्यम से कैलिफोर्निया में रहने वाले वाले एक जोड़े ने गोद लिया था। जब दोनों बच्चों की अमेरिका में काउंसलिंग कराई गई तो मसूमों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया।

रीवा (मध्य प्रदेश). रीवा के एक शिशु केन्द्र में बच्चों का यौन शोषण होने संबंधी एक अमेरिकी दंपति की शिकायत पर उस केंद्र को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी दंपत्ति ने शिशु संस्था से दो बच्चों को गोद लेने के बाद उस केन्द्र में रहने वाले बच्चों के कथित यौन शोषण की शिकायत की थी। 

कैलिफोर्निया के एक जोड़े ने दो बच्चों को लिया है गोद
दरअसल, आंचल शिशु केन्द्र एक गैर सरकारी संगठन निवेदिता द्वारा संचालित किया जाता है। इसी केंद्र में रहने वाले छह साल से कम उम्र  के एक लड़का और एक लड़की दोनों को इस साल जून में सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्सेज एजेंसी सीएआरए के माध्यम से कैलिफोर्निया में रहने वाले वाले एक जोड़े ने इनको गोद लिया था। जब दोनों बच्चों की काउंसलिंग कराई गई तो मसूमों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था।

दूसरी संस्था में भेज दिए गए बच्चे
जिला कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिकी दंपति की शिकायत के बाद आंचल शिशु केन्द्र को मंगलवार को बंद कर दिया गया और वहां के सभी बच्चों को रीवा से 60 किलोमीटर दूर सतना के एक अन्य केन्द्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिशु केंद्र का पंजीकरण रद्द करने के बाद मामले को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच....
इधर, पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी कोणों से शिकायत की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

संचालक ने कहा-मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम बच्चों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि वे दोषियों की पहचान कर सकें। इस बीच संस्था के संचालक अरुणेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘बच्चों द्वारा लगाये गये आरोप निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। सभी तरह की जांच होनी चाहिए। मैं सहयोग के लिये पूरी तरह से तैयार हूं।’’
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mohan Yadav Vaishno Devi Visit: वैष्णो देवी से क्या सीखने पहुंचे सीएम मोहन यादव? जानिए पूरा प्लान
Twisha Sharma Case Update: CBI की 'टनल व्यू' तकनीक, ऐसे रीक्रिएट हो रहे हैं आखिरी घंटे