एक स्कूल ऐसा भी: बच्चों को जानवरों की चर्बी से बना पुलाव खिला रही थी महिला

Published : Aug 23, 2019, 01:50 PM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 02:48 PM IST
एक स्कूल ऐसा भी: बच्चों को जानवरों की चर्बी से बना पुलाव खिला रही थी महिला

सार

पेठिया गांव के स्कूल में जब एक क्लास में जब टीचर छात्रों को मिलावट से बचने के उपाय के बारे में बता रहे थे, उसी दौरान स्वयं सहायता समूह की रसोइया बच्चों को पशुओं की चर्बी से बना पुलाव खिला रही थी।

खंडवा (मध्य प्रदेश). मिल डे मील योजना की खबर आए दिन चर्चा में बनी रहती है,हम सुनते रहते हैं कहीं बच्चों की मौत हो गई तो कहीं मासूम बीमार पड़ गए। ऐसा ही एक मामला  खंडवा के पेठिया गांव की स्कूल में देखने को मिला है जहां रसोइया ने बच्चों को पशुओं की चर्बी से बना पुलाव खिला रही थी। 

पुलाव को देखकर अधिकारी थे हैरान
पेठिया गांव के इस स्कूल में एक क्लास में जब टीचर छात्रों को मिलावट से बचने के तरीके बता रहे थे, उसी दौरान स्वयं सहायता समूह की रसोइया महिला बच्चों को पशुओं की चर्बी से बना पुलाव खिला रही थी।  सूचना मिलने के बाद बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मिड डे मील में पशुओं की चर्बी से बना पुलाव देखा तो वह हैरान रह गए। खाद्य औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने पुलाव के सेंपल जांच के लिए भेजे हैं। दरअसल किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी थी।

जो महिला बनाती उसे बच्चों को खाना पड़ता है
बताया जाता है पेठिया गांव में सन्नो बिस्मिल्लाह इस स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। गांव के लोगों के मुताबिक सन्नों दबंग महिला है वह अपनी मर्जी से जो भी खाना बनाती है उसको बच्चों को खाना पड़ता है। 

40 बच्चों को खिला चुकी थी चर्बी से बना पुलाव
जैसे सन्नो ने अफसरों की टीम को देखा तो पहले तो वह परेशान दिखी लेकिन बाद में मुस्कुराते हुए बोली- आज स्कूल के लिए मुझे कढ़ी बनाना थी, लेकिन छाछ की नहीं मिल पाया तो मैंने पुलाव बना दिया। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले सन्नो ने करीब 40 बच्चों को चर्बी से बना पुलाव खिला चुकी थी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल