पेटीकोट के नाड़े से प्रेमिका का घोंट दिया गला और फिर उसके मासूम बेटे को गर्दन से उठाकर तालाब में फेंका

Published : Nov 24, 2020, 10:18 AM ISTUpdated : Nov 24, 2020, 03:59 PM IST
पेटीकोट के नाड़े से प्रेमिका का घोंट दिया गला और फिर उसके मासूम बेटे को गर्दन से उठाकर तालाब में फेंका

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 और 18 नवंबर को तालाब में मिली मां-बेटे की लाश के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी और मृतका भीख मांगकर अपना जीवन बसर करते थे। मृतका मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी। आरोपी ने भीख में अच्छी कमाई की आस में उसे अपने परिवार के साथ रख लिया था। लेकिन किसी बात पर झगड़ा हुआ, तो दोनों को मार डाला। आरोपी के साथ तीन अन्य लोग भी थे, जिनकी तलाश की जा रही है।  

इंदौर, मध्य प्रदेश. यहां अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद उसके ढाई साल के मासूम को जिंदा तालाब में फेंकने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की लाश 17 और 18 नवंबर को तालाब में मिली थी। आरोपी और मृतका भीख मांगकर अपना जीवन बसर करते थे। मृतका मानसिक तौर पर अर्ध विक्षिप्त थी। आरोपी ने भीख में अच्छी कमाई की आस में उसे अपने परिवार के साथ रख लिया था। लेकिन किसी बात पर झगड़ा हुआ, तो दोनों को मार डाला। आरोपी के साथ तीन अन्य लोग भी थे, जिनकी तलाश की जा रही है।

पेटीकोट के नाड़े से घोंट दिया गला...
सोमवार देर शाम आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने पेटीकोट के नाड़े से महिला का गला घोंट दिया था। फिर तालाब में उसकी लाश फेंक दी। यही नहीं, आरोपी ने मृतका के बच्चे को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया था। बता दें कि 17 नवंबर को कनाडिया के ग्राम बिचौली मर्दाना तालाब में ढाई साल के बच्चे की लाश मिली थी। अगले दिन महिला की लाश मिली थी। 25 वर्षीय महिला के बारे में जब पड़ताल की गई, तो मालूम चला कि वो मानसिक तौर पर अर्ध विक्षिप्त थी और भीख मांगती थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें 35 साल का एक आदमी महिला के साथ जाते दिखाई दिया। उसके हुलिया के आधार पर पुलिस ने शहरभर में पम्पलेट बंटवा दिए। इसी बीच तेजाजी नगर चौराहे पर उसके घूमने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ लाई।

इसलिए मार दिया...
आरोपी भैयालाल मूलत: गुना जिले के ग्राम महुगडा का रहने वाला है। वो यहां पत्नी रानी और बेटा राहुल के साथ भीख मांगकर गुजर-बसर करता है। इसी बीच उसे गुना में गायत्री मिली। वो अर्ध विक्षिप्त थी। उसका ढाई साल का बच्चा भी था। भैयालाल उसे अपने साथ ले आया, ताकि भीख अधिक मिल सके। लेकिन घटनावाले दिन दोनों में विवाद हुआ, तो उसने दोनों को मार दिया।

यह भी पढ़ें

जिसके लिए मां-बाप को छोड़कर LIVE IN में रहने लगी, वो कुछ और निकला

पत्नी ने गुस्से में खाया जहर, तो पति 2 बेटों को लेकर हुआ गायब, 4 दिन बाद नहर से मिलीं 3 लाशें

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते