मध्य प्रदेश की 2 डरावनी घटनाएं: एक साथ फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और बेटा-बेटी, लड़की की चल रही थी सांस

मध्य प्रदेश के भिंड और जबलपुर से दो बुरी खबर सामने आई है। जहां दो परिवार खत्म हो गए। कहीं पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली तो कहीं दंपत्ति ने एक साथ सुसाइड कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 11, 2022 9:09 AM IST / Updated: Jun 11 2022, 03:57 PM IST

भिंड/जबलपुर. मध्य प्रदेश से 2 दुखद और डरावनी घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला भिंड का है जहां एक परिवार ने एक साथ फांसी लगा ली। पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। बेटी जिंदा बच गई है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी घटना जबलपुर की है, यहां पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि इनकी की 4 माह पहले ही शादी हुई थी।

भिंडः पापा-मम्मी और भाई की मौत, सिर्फ जिंदा बची एक बेटी

भिंड जिले के गोहद थाना इलाके के कटवा गुर्जर गांव में शनिवार सुबह धर्मेंद्र गुर्जर (32), उसकी पत्नी अमरेश (30), बेटा प्रशांत (12) और बेटी मीनाक्षी (10) फंदे पर लटके थे। आसपास के लोगों को कल रात से उनकी कोई हलचल नहीं हो रही थी। उन्होंने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो चारों फंदे से लटके थे। हालांकि बेटी की सांसे चल रही थी। आनन-फानन में उसको अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

Latest Videos

जबलपुरः शादी के 4 माह बाद ही पति-पत्नी ने चुनी मौत

जबलपुर के रांझी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति की मौत हो गई। यहां विभोर साहू नाम के युवक ने पहले अपनी पत्नी रीतू साहू की हत्या की, इसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गया। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। विभोर और रीतू की शादी 4 माह पहले फरवरी में हुई थी। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि शव बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों के परजिनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'