रक्षाबंधन पर आई बहन के साथ 2 भाई ने किया रेप, सबूत मिटाने उसे दी मौत-65 साल की दादी से भी किया गैंगरेप

जबलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां दो सगे भाईयों ने मिलकर अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब दादी पीड़िता को बचाने आईं तो हैवानों ने उनके साथ भी दरिंदगी कर डाली।

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2022 6:32 AM IST

जबलपुर. मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां हैवानियत और रिश्तों की सारी हदें पार हो गईं। दो सगे भाईयों ने अपनी चचेरी बहन के साथ रेप किया। इसके बाद पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं जब नाबालिग बच्ची को बचाने के लिए उसकी दादी आई तो उनके साथ भी दरिंदगी की और जान से मारने की धमकी दी।

रक्षाबंधन के दिन मुंबई से जबलपुर आई थी बहन
दरअसल, पीड़िता मुंबई में अपने पिता के साथ मुंबई मे रहती थी। 11 अगस्त यानि रक्षाबंधन को वह जबलपुर में अपने चाचा के यहां आई हुई थी। इसी दौरन 13 से 19 अगस्त तक उसके दो चचेचे भाइयों ने उसके साथ रेप किया और मारपीट की। इतना ही नहीं उसे इतना पीटा की परिवार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा गया। जहां इलाज के दौरान 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

पिता बोले-वो मेरे भतीजे नहीं हैवान हैं....
मामले की जांच कर रहे जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपने भाई के दोनों बेटों यानि आरोपियों खिलाफ हत्या और गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। युवक ने कहा कि इन दो दरिंदों ने बेटी के अलावा मेरी  65 साल की मां के साथ भी रेप किया है। पुलिस ने इसके बाद जब  महिला का मेडिकल करवाया गया. जिसमें रेप की पुष्टी हुई है।

मौत से पहले पीड़िता ने पिता को बताई आपबीती
मृतका बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने पीड़ित दादी का इस घटना से संबंध में बयान लिया तो उन्होंने पूरी वारदात बताई। वहीं नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने इलाज के दौरान उनको उसके साथ हुई आपबीती बताई है।  कैसे इन हैवानों ने उसके साथ से 4 से 5 दिन तक रोजाना रेप किया और अंत में उसे मार डाला। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा फरार है, जिसके लिए दबिश डाली जा रही है।

यह भी पढ़ें-राखी बांधने गई थीं 2 सगी बहनें, लेकिन कमरे में जाते ही बनाने लगीं शारीरिक संबंध...बिहार का शर्मनाक कांड

यह भी पढ़ें-देवर के साथ संबंध बनाती थी भाभी, इस कदर दीवानी हुई की करवा दिया पति का मर्डर-खुद बयां की डर्टी कहानी

Share this article
click me!