शादीशुदा बेटी प्यार में हुई पागल, पिता के घर में लगाई आग, भाई के 2 बच्चों को मार डाला, इंदौर का शॉकिंग क्राइम

Published : Apr 06, 2022, 01:24 PM IST
शादीशुदा बेटी प्यार में हुई पागल, पिता के घर में लगाई आग, भाई के 2 बच्चों को मार डाला, इंदौर का शॉकिंग क्राइम

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामन आई है। जहां एक महिला ने अपने पिता और पति से विवाद के बाद पिता के घर में आग लगा दी। साथ ही दो भतीजियों को जिंदा जलाकर भी मार डाला। महिला ने यह खौफनाक कदम अपने अफेयर के चलते दिया है।

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देख पुलसिवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक पिता ने जब अपनी शादीशुदा बेटी को उसके अफेयर को लेकर डांटा तो उसने गुस्से में खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पिता के घर में आग लगा दी, जिसमें सो रहे दो मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई। महिला की करतूत जानकर खुद पुलिस वाले भी शॉक्ड हो गए।

निर्दयी बुआ ने भतीजियों को नींद में ही मार डाला
दरअसल, यह दर्दनाक मामला सोमवार देर रात इंदौर के एक स्लम एरिया से सामने आया है। जहां एक महिला का दो शादियां होने के बाद भी एक अन्य युवक के साथ अफेयर चल रहा था। जब इस मामले के बारें उसके पिता को पता चला तो उन्होंने बेटी को काफी खरी-खोटी सुनाईं और एक थप्पड़ भी मार दिया। जैसे ही पिता घर से बाहर गए तो बेटी ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी।  जिस वक्त उसने आग लगाई उसमें महिला की दो नाबालिग भतीजी गहरी नींद में सो रही थीं। दोनों की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई।

पिता का बदला भाई के बच्चों को मार कर लिया
मामले की जानकारी देते हुए इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला का नाम बरखा है। उसकी दूसरी शादी हो रखी है। लेकिन वो तीसरे युवक के साथ रिलेशन में है। इसी बात पर पति और उसका आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान महिला के पिता ने उसे लड़ते हुए देखा और एक थप्पड़ जड़ दिया। बस इसी बात का बदला उसने घर में लगाकर अपने भाई-भाभी के दो बच्चों को मारकर लिया।

मासूम बेटियों के जले शव देख बुरी तरह रोए माता-पिता
बता दें कि आग में जलने वाली बच्चियों के माता-पिता को जैसे ही इस घटना का पता चला वह तत्काल घर पहुंचे। लेकिन तब तक मासूम बुरी तरह से जल चुकी थीं। दोनों बुरी तरह बिलख रहे हैं उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। आसपास के लोग बात कर रहे हैं कि जिन मासूम बच्चियों की जलकर मौत हुई है उनका इसमें क्या कसूर था जो उनको मरा डाला। इस हादसे में मरने वाली मासूम बच्चियों की उम्र चार और छह साल थी। जिनकी नींद में दर्दनाक मौत हो गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

छतरपुर में 9 दिन से 'चिता आंदोलन', मांगे पूरी करों नहीं तो सैंकड़ों लोग लगा लेंगे फांसी
मासूम बेटी के सामने मां से दरिंदगी: अलीराजपुर में डकैती के दौरान दरिंदों ने की क्रूरता की हदें पार!