
भोपाल. महंगाई के चलते लोग धनतेरस पर खरीददारी करने से न बचें, इसे देखकर स्थानीय ज्वेलर्स ने एक आइडिया निकाला है। कई ज्वलेर्स ने मोदी की फोटो वाले चांदी के सिक्के बाजार में उतारे हैं। ये कम बजट वालों के लिए निकाले गए हैं। ये सस्ते हैं, सुदंर हैं और हल्की चांदी की हैं। खासतौर पर निर्मित ये चांदी के सिक्के 20 ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक में उपलब्ध हैं।
धनतेरस पर सोना-चांदी या बर्तन खरीदने का रिवाज है
दिवाली का 5 दिवसीय त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। धनतेरस पर सोने-चांदी या बर्तन खरीदने का रिवाज है। इस दिन कुबेर भगवान की पूजा होती है। कुबेर धन के देवता हैं। ऐसा माना जाता है कि सोना-चांदी या बर्तन खरीदना शुभ होता है। लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब बाजारों पर भी पड़ने लगा है। खासकर, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सोना-चांदी खरीदना संभव नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार मोदीवाले सिक्के बाजार में उतारे गए हैं। बताते हैं कि इन सिक्के लोगों को पसंद आए हैं।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।