महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया शर्मनाक कांड, वीडियो भी बनाकर किया शेयर..पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

Published : Mar 20, 2022, 07:37 PM ISTUpdated : Mar 20, 2022, 07:42 PM IST
महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया शर्मनाक कांड, वीडियो भी बनाकर किया शेयर..पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

सार

हाकाल मंदिर परिसर में किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने श्रद्धालुओं के सामने अश्लील किया। जिसके बाद इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो काफी वायरल भी हो गया। 


उज्जैन (मध्यप्रदेश). महाकाल नगरी उज्जैन (mahakal temple ujjain) में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रोजना हजारों भक्त देश दुनिया से पहुंचे हैं। लेकिन महाकाल मंदिर में किन्नरों की वजह से बवाल मच गया है। क्योंकि इन किन्नरों ने मंदिर में जाकर ऐसा अश्लील डांस किया है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने पुलिस थाने में शिकायत की है। जिसके बाद मामला गरमा गया है।

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
दरअसल, महाकाल मंदिर परिसर में किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने श्रद्धालुओं के सामने अश्लील किया। जिसके बाद इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो काफी वायरल भी हो गया। जिसके बाद इस मामले में एक श्रद्धालु ने महाकाल थाना पुलिस से शिकायत की। 

श्रद्धालुओं से करने लगते हैं अश्लीलता 
बताया जाता है किन्नर होने के कारण प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उनके हौसले बुलंद हैं। हालांकि मामले की जांच कर रहे एसआई एसआर चौहान ने बताया कि दोनों किन्नरों पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों महाकाल क्षेत्र में रहती हैं, जो यहां पर आन वाले श्रद्धालुओं से मोटा पैसा लूटती हैं। अगर जब भी कोई व्यक्ति इन्हें रुपये नहीं देता, तो वे अश्लीलता पर उतर आते हैं। इस मामले में कई बार श्रद्धालुओं ने महाकाल थाने में शिकायत की है। लेकिन पुलिस इनको गंभरीता से नहीं लेती थी। सिर्फ समझा कर छोड़ देती है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे शर्मनाक मामले
बता दें कि कुछ दिन पहले भी बाबा महाकाल मंदिर में  इंदौर की रहने वाली एक महिला ने फिल्मी गाने पर एक वीडियो बनाया था। जहां उसने अश्लील डांस किया था। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसकी शिकायत होने के बाद महाकाल थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। हालांकि बाद में युवती ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उज्जैन में CM मोहन यादव ने लॉन्च की महाकाल-ओंकारेश्वर प्रसाद पोस्टल सेवा, 16800 ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मान
MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी