मौत बनकर 6 लोगों का पीछा कर रहा था ट्रक, कुछ देर बाद हर-तरफ सुनाई दे रही थी चीख-पुकार

Published : Oct 07, 2019, 07:05 PM ISTUpdated : Oct 07, 2019, 07:06 PM IST
मौत बनकर 6 लोगों का पीछा कर रहा था ट्रक, कुछ देर बाद हर-तरफ सुनाई दे रही थी चीख-पुकार

सार

शिवपुरी में एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर 6 लोगों की जान चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि हर तरफ घायलों की चीख-पुखार सुनाई दे रही थी। ऑटो पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। 


शिवपुर (मध्य प्रदेश). लोग स्पीड के चक्कर में सब कुछ भूल जाते हैं। उनको यह भी पता नहीं होता कि सामने से या उनके पीछे कौन आ रहा है। उनकी इसी लापरवाही की वजह से कितने लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सवारी ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

लोग उतरने वाले ही थे कि पीछे से आ गई उनकी मौत
दरअसल यह दर्दनाक हादसा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सामने आया है। जिले में कोलारस के हाईवे पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ऑटो सवारियों को उतारने के लिए रुका था। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पीछे टक्कर मारी दी। जिसमें 6 लोगों ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हर-तरफ सुनाई दे रही थी चीख-पुकार
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि हर तरफ उनकी चीख-पुखार सुनाई दे रही थी। ऑटो पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। घायल और मृतकों को निकालने के लिए ग्रामीणों का बहुत मशक्कत करनी पड़ी। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, पुलिस भर्ती से लेकर 750 पदों तक CM मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट
Vijayadashami 2026: CM हाउस में कन्या पूजन, शस्त्र पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया खास संदेश