मुंबई तक पहुंची 'हनी ट्रेप,' की कहानी, जल्द सामने होगा पीछे का पूरा सच

Published : Oct 07, 2019, 06:44 PM IST
मुंबई तक पहुंची 'हनी ट्रेप,' की कहानी,  जल्द सामने होगा पीछे का पूरा सच

सार

मध्य प्रदेश के बहुचचिर्त हनी ट्रेन केस पर एक हिंदी फीचर फिल्म का ऐलान किया गया है। यह फिल्म अक्षय प्रोडक्शन बनाने जा रहा है।

भोपाल. मध्य प्रदेश के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले हनी ट्रेप केस पर बहुत जल्द आपको एक फीचर फिल्म देखने का मिलेगी। अक्षय प्रोडक्शन ने इस विषय पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। सोमवार को प्रोडक्शन कंपनी के हेड अक्षय कोठी ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस बारे में बताया। गोठी ने कहा कि इस हनी ट्रेप केस के बारे में हर कोई जानना चाहता है। इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज में भी चर्चाएं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म सच्चाई को उजागर करेगी। गोठी ने कहा कि इस विषय पर रिसर्च वर्क चल रहा है। उन्होंने कहा कि हनी ट्रेप या मोहपाश में फंसने और फंसाने का क्रम बहुत पुराना है। विषकन्या और उनसे भी पहले ऐसी अप्सराओं का उल्लेख इतिहास में मिलता है। देवर्षि और महर्षि की तपस्या भंग करने के लिए उर्वशी और मेनका जैसी अप्सराओं का इस्तेमाल किया जाना भी उल्लेखित है। 


भोपाल और इंदौर में हुए हनीट्रैप कांड के बारे में रिसर्च टीम लगातार फॉलो कर रही है। इसके बाद स्क्रिप्ट और कहानी को दिलचस्प बनाते हुए फिल्म निर्माण किया जाएगा। इस फिल्म में कई किरदार होंगे जिनमें से कुछ स्थानीय और कुछ मुंबई के पेशेवर कलाकारों को शामिल किया जाएगा।  गोठी ने बताया कि उनका प्रोडक्शन 'हेलमेट' टाइटल से भी एक फिल्म बनाने जा रहा है। इसका मकसद ट्रैफिक को लेकर जागरुकता लाना है। यह एक उद्देश्यपूर्ण फिल्म होगी। इसे स्कूल-कॉलेजों में भी दिखाने पर सहमति बनी है। हेलमेट भोपाल के धरम भोपाली ने लिखी है। दोनों फिल्मों की शूटिंग मुंबई के अलावा भोपाल और इंदौर में भी होगी।

 

यह भी पढ़ें

हनी ट्रेप केस: बदनामी के भय से केस को भटकाने में लगे हैं अफसर

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल