ट्रक ने मारी ट्रेन को टक्कर, ट्रेन में सवार 6 यात्री घायल

Published : Oct 01, 2019, 05:15 PM ISTUpdated : Oct 01, 2019, 05:17 PM IST
ट्रक ने मारी ट्रेन को टक्कर, ट्रेन में सवार 6 यात्री घायल

सार

जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181) ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी रायरू रेलव स्टेशन से गुजरते हुए एक ट्रक रेलवे पटरी पर आ गया।

ग्वालियर. (मध्यप्रदेश) 2 ट्रेनों की आपस में टक्कर होने के या ट्रक की टक्कर किसी दूसरे वाहन के साथ होने की  घटनाएं आपने बहुत सुनी होंगी। पर ट्रेन और ट्रक आपस में भिड़ जाएं और दुर्घटना में ट्रेन में सवार यात्री घायल हो जाएं। ऐसा आपने शायद ही सुना हो। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जहां ट्रेन और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेन में सवार छह यात्री घायल हो गये। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रक मोड़ते समय हुआ हादसा 
चालक ट्रक को मोड़ रहा था और उस समय गलती से वह रेलवे पटरियों के पास आ गया और उसी दौरान जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई।

देर रात हुआ हादसा 
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181) ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी रायरू रेलव स्टेशन से गुजरते हुए एक ट्रक रेलवे पटरी पर आ गया। उन्होंने कहा कि ट्रक को देखकर ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह ट्रेन से टकरा गया।

हादसे में 6 यात्री घायल 
सिंह ने बताया कि इस हादसे में ट्रेन में सवार छह यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक ग्वालियर-दिल्ली के बीच रेलवे यातायात प्रभावित रहा। उन्होंने बताया ट्रक पर आंध्र प्रदेश की नबर प्लेट लगी थी। सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटरी से ट्रक के मलबे को हटा लाइन बहाल कर दी गई है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: संकल्प से समाधान अभियान में 99.9% शिकायतों का समाधान, सुशासन को मिली मजबूती
Omkareshwar Ekatma Parv: मध्यप्रदेश में आध्यात्मिक आयोजन, CM मोहन यादव का सनातन और एकात्मता पर बड़ा संदेश