लहराते हुए बाइक पुल से नदी में गिरी, मौत के मुंह से निकली 3 साल की मासूम, 2 लोग तेज बहाव में बह गए

Published : Sep 28, 2020, 05:47 PM ISTUpdated : Sep 28, 2020, 07:26 PM IST
लहराते हुए बाइक पुल से नदी में गिरी, मौत के मुंह से निकली 3 साल की मासूम, 2 लोग तेज बहाव में बह गए

सार

जर्जर पुल पर असावधानी से बाइक निकालना खतरनाक साबित हुआ। संतुलन बिगड़ने से बाइक पुल से नीचे क्षिप्रा नदी में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हालांकि एक शख्स और बच्ची की जान बच गई। जिस शख्स की जान बची, वो पुल पर उतरकर पीछे-पीछे पैदल आ रहा था। तभी उसने बाइक को नदी में गिरते देखा। उसने छलांग मारकर बच्ची को बचा लिया। लेकिन दोनों युवक तेज बहाव में बह गए।

इंदौर, मध्य प्रदेश. जरा-सी लापवाही कितने बड़े हादसे को जन्म दे देती है, यह घटना यही बताती है। रविवार शाम सेम्ल्या चाऊ स्थित क्षिप्रा (Kshipra river ) के जर्जर पुल पर हुए हादसे में एक बाइक नदी में जा गिरी। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। हालांकि एक शख्स और बच्ची की जान बच गई। जिस शख्स की जान बची, वो पुल पर उतरकर पीछे-पीछे पैदल आ रहा था। तभी उसने बाइक को नदी में गिरते देखा। उसने छलांग मारकर बच्ची को बचा लिया। लेकिन दोनों युवक तेज बहाव में बह गए। एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) की टीम युवकों को तलाशती रही। बाइक सवार अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे।


ऐसे हुआ हादसा...
खुडैल टीआई रूपेश दुबे के ने बताया कि बाइक सवार 4 लोग तीन साल की मासूम अमृता, 39 साल का रमेश और दो अन्य जगदीश और कालू हरनखेड़ी जा रहे थे। ये लोग हरनखेड़ी में प्रवीण पाटीदार नामक शख्स के खेतों पर मजदूरी करते हैं। सभी लोग बरोठा में अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। इसमें रमेश और अमृता की जान बच गई। वहीं जगदीश और कालू तेज बहाव में बह गए।


रमेश ने बताया कि बाइक नदी में गिरते ही उसने छलांग मारकर बच्ची को पकड़ लिया। उसे लगा कि जगदीश और कालू खुद निकल आएंगे, लेकिन वे बह गए। इसके बाद रमेश ने लोगों से मदद मांगी। पुलिस को सूचना दी गई। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं