उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर मिले 4 शव, 3 बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदा पिता

Published : Aug 17, 2022, 03:39 PM ISTUpdated : Aug 17, 2022, 03:40 PM IST
उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर मिले 4 शव, 3 बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदा पिता

सार

नई खेड़ी स्टेशन के पास हुए हादसे को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है कि ये हत्या है या फिर सुसाइड का मामला है। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। मृतक फैमली उज्जैन की रहने वाली है। 

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। उज्जैन-नागदा रेलवे ट्रैक पर एक पिता और उसके तीन बेटियों का शव मिला है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को चारों शव बुधवार सुबह 11 बजे रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। बताया जा रहा है कि मामला अवैध संबंध में जुड़ा है। 

मौके पर मिले स्कूल बैग और बाइक
बताया जा रहा है कि परिवार उज्जैन का रहने वाल है। मृतकों की शिनाख्त रवि पांचाल (35), उसकी बेटी अनामिका (12), आराध्या (8) और अनुष्का (7) के रूप में की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रवि बेटियों को स्कूल ले जाने के लिए घर से स्कूल गया था।  लेकिन रवि के गांव से 12 किमी दूर नई खेड़ी के पास 4 को शव मिला है। जीआरपी ने बताया कि घटना सुबह हुई है। घटना के पास बच्चियों के स्कूल बैग और बाइक खड़ी मिली है जिस कारण से इसे आत्महत्या माना जा रहा है। 

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि। सुबह करीब 9.20 बजे  सिंग्नल मिलने के बाद जब गाड़ी आगे बढ़ी तो नई खेड़ी के पास कुछ टकराने की आवाज आई। इसके बाद ब्रेक लगाया। नीचे आकर देखा तो ट्रैक पर शव पड़े थे। 

हत्या या आत्महत्या
नई खेड़ी स्टेशन के पास हुए हादसे को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है कि ये हत्या है या फिर सुसाइड का मामला है। लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक रवि का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले उज्जैन के इंद्रानगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए जो किया वो हैरान कर देने वाला, पंचों के सामने सुनाई मर्डर की खतरनाक कहानी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट
Anuppur Accident: मंदिर दर्शन से पहले मातम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान