प्यार में पागल 2 बच्चों की मां बॉयफ्रेंड के साथ भागी, बिलखते मासूमों को पिता ने भी किया अनाथ

Published : Jul 02, 2022, 06:58 PM ISTUpdated : Sep 12, 2022, 01:20 PM IST
 प्यार में पागल 2 बच्चों की मां बॉयफ्रेंड के साथ भागी, बिलखते मासूमों को पिता ने भी किया अनाथ

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला अपने प्रेमी के प्यार में इतनी दीवानी हो गई कि उसने पहले अपने पति से तलाक लिया। अब दो बच्चों को बिलखता छोड़ उसके साथ भाग गई। बच्चे मां को याद कर बिलख रहे हैं।

उज्जैन (मध्य प्रदेश). बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रहने वाली एक महिला अपने बॉयफ्रेंड की मोहब्बत में इस कदर पागल हुई कि वो दो मासूम बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग गई। 5 साल का बेटा और दो साल की बेटी मम्मी-मम्मी कहते बिलख रहे हैं। महिला ने एक दिन बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि उसके बच्चों को उनके पापा को दे देना। इसके बाद उसने अकाउंट ब्लॉक कर दिया। लेकिन दुखद बात यह है कि पिता ने भी बच्चों को साथ रखने से मना कर दिया है। ऐसे में पड़ोसी मासूमों की देखभाल कर रहे हैं।

प्यार में पागल हुई तो पहले पति को छोड़ा और अब बच्चों को भी छोड़ गई
दरअसल, उज्जैन के देसाई नगर में रहने वाली महिला की एक साल पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक मौर्य नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार और अवैध संबंध में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों शादी करने के बाद साथ रहना चाहते थे। दोनों के प्रेम-प्रसंग के बार में जब महिला के पति को इसका पता चला, तो उनके बीच झगड़ा होने लगा। काफी सझाने के बाद भी वह नहीं मानी। आखिर में पति ने चार महीने पहले उससे तलाक ले लिया। लेकिन अभी महिला के दो बच्चे उसकी रास्ते का रोड़ा बन रहे थे। जिनकी जिंदगी दांव पर लगाकर वो प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। बता दें कि महिला की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। पति रेलवे में नौकरी करता है। 

मासूम बच्चों ने रोते-बिलखते सुनाई पूरी काहनी
महिला के बेटा और बेटी ने बताया कि मां 26 जून कोअस्पातल का कहकर  घर से निकली थीं। हमसे कहा था की दोनों को  बड़े पापा आकर ले जाएंगे।  लेकिन रात होन तक वह वापस नहीं लौटीं। जब मासूम बच्चे रात को घर के बाहार आकर रोने लगे तो पड़ोसियों ने उनसे पूछा तो उन्होंने पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस बच्चों को लेकर उनके पिता के घर पहुंची, लेकिन पिता ने बच्चों को साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल पड़ोसी सूर्य प्रकाश अखंड व आशीष श्रीवास के परिवार वाले बच्चों का लालन-पालन कर रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि बेटी अपनी मां को याद बहुत रोती है। वहीं महिला प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। उसने लिखा था कि बच्चों को पापा को दे देना। इसे बाद अपना अकाउंट ही बदं कर दिया।

यह भी पढ़ें-पति नपुंसक है, शादी के 2 साल हुए...एक बार भी नहीं बनाए संबंध, इंदौर में पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

यह भी पढ़ें-भोपाल में पूर्व IAS की बहू के चौंकाने वाले खुलासे, शादी के दूसरे दिन पता चला पति नपुंसक, ससुर करने लगा हद पार

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी