मर्दों के बीच इस बहादुर महिला से मिलिए: जो कंधे पर रखती है बंदूक, पति की मौत के बाद बन गई बीहड़ की 'शेरनी'

बीहड़ के मर्दों के बीच यह तस्वीर भिंड के चंबल से सामने आई है। जहां नीरज जोशी नाम की महिला अपने कंधे पर बंदूक रख जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंची थी। पति की मौत बाद उसने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक उठा ली है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 7:08 AM IST / Updated: Mar 28 2022, 12:46 PM IST

भिंड (मध्य प्रदेश). चंबल का नाम सुनते ही जिहन में सिर्फ डाकु और गोलियों की गूंज सुनाई देने लगती है। जहां करीब-करीब हर घर का मर्द अपने कंधे पर शान से बंदूक टांगे रहता है। लेकिन चूल्हा-चौका संभालने वाली यहां की महिलाएं भी अब मंर्दों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही हैं। वह भी वक्त आने पर बंदूक थाम लेती हैं। इसी बीच भिंड कलेक्ट्रेट ऑफिस से एक अनोखा सीन देखने को मिला, जहां एक महिला कंधे पर राइफल टांग चेहरे पर मुस्कान लिए पहुंची थी। 

महिला का हौसला देख हर कोई दंग
दरअसल, कंधे पर बंदूक थामे कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली इस महिला का नाम नीरज जोशी है, जो कि अटेर क्षेत्र की रहने वाली है। वह हाल ही में अपनी लाइसेंस रिन्यूल कराने के लिए पहुंची हुई थी। ऐसे में जिस किसी ने महिला के कंधों पर राइफल देखा वह हैरान थे। हर कोई दंग रह गया। कोई उसकी फोटो लेने लगा तो किसी ने उसका वीडियो बनाकर शेयर किया।

Latest Videos

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल आशिक ने ढाई साल के बच्चे का सिर काट की हत्या, जज ने शॉकिंग कहानी सुनते ही सुनाई सजा-ए-मौत

इस वजह से बंदूक रहती है महिला
महिला ने बंदूक थामने की वजह बताते हुए कहा कि बीते चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। ऐसे में उसके परिवार में  बुज़ुर्ग सास-ससुर और तीन बच्चे हैं। जिनके साथ वह बीहड़ में रहती है। जहां अक्सर डाकुओं का मूवमेंट होता रहता है। इसलिए अपने परिवार की सुरक्षा की खातिर उसे बंदूक रखना पड़ती है। क्योंकि यहां लोग जरा-जरा सी बात पर बंदूक तान लेते हैं। हर समय यहां पर गुंडे बदमाशों का भी डर सताता रहता है। काम के अलावा पूरे परिवार कीसुरक्षा की जिम्मेदारी भी खुद मैं उठा रही हूं।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम: 89 साल के बुजुर्ग ने पत्नी और बेटी की काटी गर्दन, कहा-उन्हें जिंदा से ज्यादा मारना जरूरी था

बीहड़ में इतने लोगों के पास है लाइंलेसी बंदूक
बता दें कि भिंड जिले में नीरज एक मात्र महिला है जिसके पास आर्म्स लाइसेंस है। हालांकि अभी और भी कई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में लाइंलेस के लिए आवेदन कर रखा है। कह सकते हैं कि नीरज के अलावा और भी कई महिलाओं के कंधे पर बदूंक नजर आने वाली है। वहीं इस मामले पर भिंड जिले में आर्म्स शाखा प्रभारी और अपर कलेक्टर प्रवीण कुमार फुलपगारे ने बताया कि फिलहाल जिले में करीब 23500 आर्म लाइसेंस दिए गए हैं। जिसमें राइफल, पिस्टल आदि शामिल हैं। इनमें से अधिकत ऐसे में ज्यादातर लाइसेंसधारी समूह पुरुष वर्ग का है .लेकिन इनमें 140 आर्म्स लाइसेंस महिलाओं के नाम दर्ज हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts