प्रेमी के चक्कर मे पत्नी ने पति को मार डाला, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि सुनकर कांप जाएगी रूह

Published : Nov 18, 2022, 05:32 PM IST
प्रेमी के चक्कर मे पत्नी ने पति को मार डाला, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि सुनकर कांप जाएगी रूह

सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीते 14 नवंबर की रात कृष्ण पाल उर्फ टिंकू केवट नाम के व्यक्ति की  हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

भिंड(Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीते 14 नवंबर की रात कृष्ण पाल उर्फ टिंकू केवट नाम के व्यक्ति की  हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टिंकू की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर करंट लगाकर किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते 14 नवंबर की रात भिंड जिले के सिकरौदा गांव में एक युवक कृष्ण पाल उर्फ टिंकू की घर मे सोते समय हत्या हो गई थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि दो अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और उसके पति को मार दिया। जब वह शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे, तब महिला ने आरोपियों को देखा। इसके बाद आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले शक उसकी पत्नी पर ही गया क्योंकि उनसे जो हत्या की जो झूठी कहानी गढ़ी थी वो पुलिस को पच नहीं रही थी।

पत्नी ने प्रेमी के साथ करंट लगाकर पति को दी दर्दनाक मौत

पुलिस टीम ने मामले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।  पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन पति इस संबंध में रोड़ा बना हुआ था। उसे रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर सोते हुए पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। संदेह होने पर पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया था। गोलमोल जवाब मिलने पर जब पुलिस ने सख्त अंदाज में मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने सारे राज खोल दिए।

मौत होने तक पैर में लगाते रहे बिजली का करंट
पुलिस ने बताया कि बीते 13 नवंबर को कृष्णपाल केवट उर्फ टिंकू ने अपने दोस्तो के साथ अत्यधिक शराब पी ली थी। पत्नी ने देखा कि पति बेहोशी की हालत में है, तो उसने तुरंत अपने प्रेमी को पति की हत्या करने को फोन कर बुलाया। प्रेमी गांव के ही शातिर बदमाश राजू को अपने साथ लेकर आ गया।टिंकू अत्यधिक नशे में होने बेसुध होकर सो रहा था। मौका पाकर मृतक की पत्नी ने दोनों युवकों के साथ मिलकर उसके पैर चारपाई से बांध दिया। इसके बाद तीनों मिलकर टिंकू के पैरो में तब तक करेंट लगाते रहे, जब तक कि वह मर नहीं गया।

जल्दबाजी में ठिकाने नहीं लगा पाए शव
पुलिस अफसरों ने बताया कि इन तीनों के प्लान के मुताबिक मृतक टिंकू उर्फ कृष्णपाल केवट के शव को क्वारी नदी में फेंकना था, इसलिए मृतक की पत्नी व दोनों युवक लाश को ठिकाने लगाने के लिए घर के पीछे वाले रास्ते से निकल ही रहे थे। लेकिन तभी किसी की आहट सुनकर घबरा गए, दोनों युवक वहां से भागकर अपने-अपने घर चले गए। बाद में गांव के लोगों ने चोर होने के अंदेशे से शोर मचाया तो मृतक की पत्नी शव को खींचकर अंदर ले आई और रोने का ड्रामा करने लगी। उसी ने फोन कर पुलिस को भी बुलाया था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा