ससुराल से पूरी नहीं हुई डिमांड, पत्नी को तड़पाकर मार डाला

Published : Aug 08, 2019, 06:36 PM ISTUpdated : Aug 09, 2019, 11:07 AM IST
ससुराल से पूरी नहीं हुई डिमांड, पत्नी को तड़पाकर मार डाला

सार

दोनों हाथ में चाकू और ब्लेड से काटने के निशान हैं। महिला की मौत के बाद से नदारद है पति और सास।

इंदौर: बांगड़दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उसकी सास और पति फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार रात की है।


खुद को बैंक का कैशियर बताकर रचाई थी शादी

आरोपी पति ने खुद को बैंक का कैशियर बताकर शादी की थी। जब इसका खुलासा हुआ तो उसने माफी मांग ली थी।  कुछ समय बाद महिला की डिलेवरी होने वाली थी। इसके लिए उसके घर वालों से 1 लाख रुपए मांगे गए।  महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की तबियत खराब थी। इसपर महिला के पिता ने एक लाख रुपए देकर बच्चे का इलाज करवाया। इधर कुछ समय से महिला का पति उसपर अपने घर से पैसे मांगने का दबाव डाल रहा था। उसका कहना था कि वह उन पैसों से एक ई-रिक्शा खरीदेगा, जिसे किराए पर चलाएगा। महिला ने यह बात अपने पिता को बताई थी। वह गुरुवार को उज्जैन अपने मायके जाने भी वाली थी, लेकिन उसके पहले ही यह घटना घट गई।

दोनों हाथ पर थे चाकू और ब्लेड के कट

 पुलिस के मुताबिक, रुक्मणी नगर में रहने वाली 28 वर्षीय महिला  की बुधवार देर रात मौत हो गई। ज्योति के पिता ने बताया कि उसके पास फोन आया था कि ज्योति की तबियत खराब है। वे जब इंदौर पहुंचे तो उनकी बेटी वेंटीलेटर पर थी। उसके दोनों हाथ पर चाकू और ब्लेड के कट लगे हुए थे। गले पर भी नाखून के निशान थे जिसको देखकर लग रहा था कि उसका गला भी घोंटा गया है। वह बोल नहीं सकी और कुछ ही घंटे में दम तोड़ दिया। पिता का मानना है कि उनकी बेटी की मौत में उसकी सास और पति का हाथ है।


 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंकल ने क्यों नहीं पहना Helmet ? वजह वायरल-पुलिस की अपील सुन कंपनी ने दिया ऑफर
जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी