साहूवाड़ी विधायक का BJP को समर्थन, सत्ता की साझेदारी को लेकर जारी है पार्टियों में बहस

Published : Oct 30, 2019, 12:35 PM IST
साहूवाड़ी विधायक का BJP को समर्थन, सत्ता की साझेदारी को लेकर जारी है पार्टियों में बहस

सार

जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और साहूवाड़ी से विधायक विनय कोरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को समर्थन देने की घोषणा की है।

मुंबई: जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और साहूवाड़ी से विधायक विनय कोरे ने महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। राज्य में दो बड़ी सहयोगी पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे गतिरोध की वजह से यहां सरकार बनने में विलंब हो रहा है।

कोरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात के बाद भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। यहां भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर तीखी बहस चल रही है। कोरे का दल भाजपा नेतृत्व वाले राजग का हिस्सा था लेकिन शिवसेना को साहूवाड़ी सीट दिए जाने के बाद उन्होंने विद्रोह कर दिया था।

 

 

कोरे ने इस सीट से शिवसेना के उम्मीदवार बाबासाहेब पाटिल सारुदकर को हराया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Manoj Jarange: पहली और दूसरी सरकारी नोट में क्या बदला? आंकड़ों ने खोली पूरी तस्वीर
Thane Metro का ट्रायल रन पूरा, अब दिसंबर में शुरू हो सकती है सेवा, इन इलाकों का सफर होगा आसान