Mumbai Airport से मार्च 2027 के आखिर में 12 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की कुछ उड़ानें Navi Mumbai Airport शिफ्ट होंगी। जानिए Mumbai Airport T1 के पुनर्विकास, नई यात्री क्षमता और उड़ानों के बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी।

Mumbai Airport: मुंबई से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट प्रशासन ने समर 2027 शेड्यूल के लिए स्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके तहत मार्च 2027 के अंत से 12 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस अपनी उड़ानों को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (NMIA) से संचालित करेंगी। यह कदम मुंबई एयरपोर्ट के पुराने पड़े टर्मिनल 1 (T1) के जीर्णोद्धार और विस्तार के लिए उठाया जा रहा है।

CSMIA Slot Allocation: 50 में से 38 एयरलाइनों को ही मिले मुंबई में स्लॉट

मुंबई एयरपोर्ट पर दबाव कम करने और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए स्लॉट वितरण में बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • स्लॉट आवंटन का गणित: CSMIA में ऑपरेट करने वाली 50 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों में से 38 को ही मुंबई में स्लॉट दिए गए हैं।
  • 16 रोजाना उड़ानें होंगी शिफ्ट: जिन 12 एयरलाइनों को स्लॉट नहीं मिले हैं, वे 14 गंतव्यों के लिए रोज करीब 16 उड़ानें चलाती हैं। अब इनका परिचालन NMIA से होगा।
  • यात्रियों पर असर: एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इस फैसले से कुल ट्रैफिक का 91% हिस्सा प्रभावित नहीं होगा, जबकि करीब 50 लाख यात्रियों का लोड नए एयरपोर्ट की तरफ शिफ्ट हो जाएगा। घरेलू एयरलाइंस (इंडिगो, एयर इंडिया, आकासा) पहले ही अपनी कुछ उड़ानें NMIA ले जाने का ऐलान कर चुकी हैं।

CSMIA T1 Redevelopment: अप्रैल 2027 से टूटेगा 1964 में बना टर्मिनल 1

मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 काफी पुराना हो चुका है और सुरक्षा जांच में इसकी मजबूती पर सवाल उठे थे।

  • स्ट्रक्चरल ऑडिट में चिंता: 2017 में स्ट्रक्टवेल और 2024 में IIT बॉम्बे के ऑडिट में T1 के मौजूदा ढांचे को लेकर चिंता जताई गई थी।
  • अप्रैल 2027 से डिमोलिशन: अप्रैल 2027 में पुराने ढांचे को गिराने का काम शुरू होगा। निर्माण कार्य जनवरी 2027 से शुरू होकर मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Mumbai Airport Expansion: 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला बनेगा नया टर्मिनल

रीडेवलपमेंट के बाद मुंबई एयरपोर्ट के इस टर्मिनल का रूप पूरी तरह बदल जाएगा।

  • बढ़ेगी यात्री क्षमता: वर्तमान में टर्मिनल 1 की सालाना क्षमता 1.5 करोड़ यात्री है, जो बढ़कर 2 करोड़ (20 मिलियन) हो जाएगी।
  • आधुनिक सुविधाएं: चार-स्तरीय इस नए विस्तार में घरेलू बसों के लिए चार अतिरिक्त बोर्डिंग गेट, बड़ा सिक्योरिटी चेक एरिया, विस्तारित पैसेंजर प्रोसेसिंग ज़ोन और क्रू के लिए विशेष सुविधाएं शामिल होंगी। एयरलाइंस को भरोसा दिया गया है कि उनके मूल स्लॉट सुरक्षित रहेंगे।