फडणवीस के OSD के घर पर हमला, भाजपा पार्षद तुषार की कार में भी तोड़फोड़

Published : Oct 29, 2019, 07:57 PM IST
फडणवीस के OSD के घर पर हमला, भाजपा पार्षद तुषार की कार में भी तोड़फोड़

सार

हमलावरों में से दो लोगों की पहचान हो गई है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के अमरावती स्थित घर पर लोगों के एक समूह ने हमला किया और बाहर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ की। घटना को हालिया विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम हुई घटना के समय ओएसडी श्रीकांत भारतीय कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ घर से बाहर थे।

 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

अधिकारी ने कहा कि मुंबई से करीब 680 किलोमीटर दूर विदर्भ नगर के राजपेठ क्षेत्र स्थित घर में भारतीय के माता-पिता मौजूद थे। हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई। अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान समूह ने भारतीय के भाई एवं अमरावती के भाजपा पार्षद तुषार की कार में तोड़फोड़ भी की, जो घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना हालिया विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी प्रतीत होती है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कुछ और नहीं कहा। अधिकारी ने बताया कि भारतीय के माता-पिता की शिकायत पर घर में अवैध रूप से घुसने, दंगा और डराने-धमकाने से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमलावरों में से दो लोगों की पहचान हो गई है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?