महाराष्ट्र: BJP ने आयोजित की कोर समिति की बैठक, सरकार बनाने को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

निर्णय करने के लिए भाजपा की कोर समिति की बैठक रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे हुई। भाजपा नेता मुनगंटीवार ने बताया कि कोर समिति में कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे और वह स्वयं शामिल हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं दी कि बैठक में क्या चर्चा हुई। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2019 12:42 PM IST

मुंबई: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद भाजपा कोर समिति की रविवार को बैठक हुई। मुनगंटीवार ने हालांकि यह नहीं बताया कि बैठक में क्या चर्चा हुई। राज्यपाल कोश्यारी ने भाजपा से कहा कि वह सरकार बनाने के लिए ‘‘इच्छा और क्षमता बताएं।’’

13वीं विधानसभा का कार्यकाल हुआ समाप्त

Latest Videos

मुनगंटीवार ने कहा कि आगे के कदम के बारे में निर्णय करने के लिए भाजपा की कोर समिति की बैठक रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि कोर समिति में कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे और वह स्वयं शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी कि बैठक में क्या चर्चा हुई। उन्होंने कहा,‘‘भाजपा की आज शाम चार बजे अगली दौर की बैठक होगी। उसके बाद हम अपना निर्णय राज्यपाल को बताएंगे और उसे सार्वजनिक भी करेंगे।’’भाजपा ने 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीती थीं जबकि 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं लेकिन दोनों पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। 13वीं विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया।

फडणवीस ने दिया CM पद से इस्तीफा 

फडणवीस के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा था। दोनों पार्टियों के बीच इस वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई चर्चा को लेकर खींचतान जारी है। फडणवीस का जहां दावा है कि भाजपा ने कभी भी अपने सहयोगी दल को मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया था, वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी पदों को बराबर साझा करने का भरोसा दिया गया था और भाजपा को उन्हें झूठा साबित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। शिवसेना ने 56 विधायकों में से अधिकतर को उपनगरीय मलाड स्थित एक होटल भेज दिया है। शिवसेना ने ऐसा उन्हें कथित खरीद फरोख्त से बचाने के लिए किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से कांग्रेस के सभी 44 विधायक पार्टी के शासन वाले राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक रिजॉर्ट में हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री