कांग्रेस ने 52 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल

Published : Oct 02, 2019, 01:45 PM ISTUpdated : Oct 02, 2019, 02:11 PM IST
कांग्रेस ने 52 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल

सार

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी की। सूची में 52 उम्मीदवारों के नाम शामिल जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से मिला टिकट। 

मुंबई. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी की। सूची में 52 उम्मीदवारों के नाम शामिल जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से मिला टिकट। 

29 सितंबर को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम थे, पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से दिया गया टिकट। पहली सूची के अनुसार नितिन राउत नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।

 

महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को है। नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर होगी। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bandra Viral Video: पहले थप्पड़, फिर खुद की हरकत वायरल… सच जानकर दंग रह जाएंगे
Shocked Mumbai: मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात, तलाक की जिद पर अड़ी पत्नी को पति ने चलती ट्रेन से फेंका