कोरोना काल में सामने आई डरावनी कहानी, उजड़ गया पूरा परिवार..जिंदा बची एक महिला भी गिन रही आखिरी सांसें

Published : Apr 25, 2021, 10:58 AM IST
कोरोना काल में सामने आई डरावनी कहानी, उजड़ गया पूरा परिवार..जिंदा बची एक महिला भी गिन रही आखिरी सांसें

सार

पुणे के अस्पतालों में एक लाख 16 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 11,790 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में मृत्यु दर 1.54% और रिकवरी रेट 85.11% है।

पुणे (Maharashtra) ।  कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत ही डरावनी साबित हो रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है पुणे के हड़पसर इलाके से। जहां आठ दिनों के अंदर एक महिला को छोड़कर पूरा परिवार एक-एक कर दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता-पिता और दो बेटे शामिल हैं। 

एक-एक कर थमती गई सभी की सांसें
सभी एक छत के नीचे पुणे के हड़पसर इलाके में रहते थे। मरने वालों में लक्ष्मण, सुमन, श्यामसुंदर और विजय कोचेकर शामिल हैं। किसी एक हॉस्पिटल में जगह न मिलने की वजह से पांचों का इलाज अलग-अलग हॉस्पिटल में चल रहा था। धीरे-धीरे सभी की हालत गंभीर होती गई और आखिरकार एक महिला के अलावा पूरा परिवार दुनिया से चला गया।

पुणे में 1.16 लाख एक्टिव केस
पुणे के अस्पतालों में एक लाख 16 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 11,790 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में मृत्यु दर 1.54% और रिकवरी रेट 85.11% है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग