
पुणे (महाराष्ट्र). आधिकतर बस हादसे रात के वक्त होते हैं। जब यात्री गहरी नींद में सो रहे होते हैं और कोई न कोई दुर्घटना हो जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादासा पुणे में हुआ है। जहां एक बस सोमवार तड़के 60 फीट गहराई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।
सातारा से मुंबई जा रही थी बस
दरअसल, सोमवार तड़के एक प्राइबेट बस सातारा से मुंबई जा रही थी, अचानक पुणे-मुंबई हाईवे पर ड्राइवर ने बोरघाट के पास आकर संतुलन खो दिया और इसके बाद बस सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 60 फीठ नीचे गहराई में जा गिरी।
बस गिरते ही मच गई चीख-पुकार
जानकारी के मुतबिक, बस में 49 यात्री सफर कर रहे थे। यात्रा करने वाले सभी लोग खास तौर से बच्चे-महिलाएं गहरी नींद में सो रहे थे तभी ये भीषण हादसा हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुरा मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकला और पुलिस की मदद से उनको एक पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।