आधी रात को रोजी रोटी की तलाश में निकले थे लोग, लेकिन अचानक मौत के मुहं में समा गए

Published : Nov 30, 2019, 11:52 AM ISTUpdated : Nov 30, 2019, 12:16 PM IST
आधी रात को रोजी रोटी की तलाश में निकले थे लोग, लेकिन अचानक मौत के मुहं में समा गए

सार

महाराष्ट्र के धुले में शुक्रवर आधी रात को  एक वैन अचानक 50 फीट नीचे एक नदी में जा गिरी। जिसमें मौके पर 7 लोगों की मौत हौ गई। वहीं इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। 

धुले (महाराष्ट्र ). आधी रात को हुई एक सड़क हादसे की घटना ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। जहां अचानक एक पिकअप वैन 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। जिसमें मौके पर 7 लोगों की दर्दनाक मौत हौ गई। वहीं इस हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टेंपो में सवार थे  25 से 30 लोग
दरअसल, ये भीषण एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात  धुले-औरंगाबाद हाईवे पर विन्चुर गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, टेंपो में 25 से 30 मजदूर सवार थे और वह एक उस्मानाबाद की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पिकअप का एक टायर फट गया और चालक ने अनियंत्रित खो दिया और वह नदी में गिर गई। 

टेंपो के गिरते ही मची चीख-पुकार
जैसे टेंपो पुल से गिरा तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच ई। जिसको सुनकर वहां लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी  गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर मृतकों के शव और घायलों के बाहर निकाला गया। मृतकों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Warning: मुंबई वालों सावधान! अगले 3 घंटे भारी खतरनाक, कहर बनकर बरसेगी बारिश
'ऑपरेशन सक्सेस, पेशेंट हेल्दी', देवेंद्र फडणवीस की चुटकी के बीच UBT में बगावत