पकड़ा गया सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार का आरोपी, टेलीविजन पर कार्टून दिखाने के बहाने किया था कुर्कम

Published : Dec 09, 2019, 01:05 PM ISTUpdated : Dec 09, 2019, 03:48 PM IST
पकड़ा गया सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार का आरोपी, टेलीविजन पर कार्टून दिखाने के बहाने किया था कुर्कम

सार

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलास कोकानी के तौर पर हुई है और क्षेत्र के नाराज लोगों ने उसकी पिटायी करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को सात वर्षीय बच्ची से उसके 27 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलास कोकानी के तौर पर हुई है और क्षेत्र के नाराज लोगों ने उसकी पिटायी करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि कोकानी ने बच्ची को उसके साथ अपने घर पर खेलने और टेलीविजन पर कार्टून दिखाने के नाम पर फुसलाया और दोपहर में उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video