PM मोदी को श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट पर कार्रवाई करनी चाहिए : ओवैसी

Published : Oct 19, 2019, 05:08 PM IST
PM मोदी को श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट पर कार्रवाई करनी चाहिए : ओवैसी

सार

 एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषणों में विवादास्पद विषयों को उठाकर एक खास वर्ग को संदेश देने में लिप्त है।

औरंगाबाद. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1993 मुंबई दंगों पर श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषणों में विवादास्पद विषयों को उठाकर एक खास वर्ग को संदेश देने में लिप्त है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने 1993 मुंबई धमाकों के पीड़ितों से न्याय नहीं किया।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘मामले बंद हो गए, आरोपियों को सजा दे दी गई। लेकिन मुंबई दंगों पर श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की गई। प्रधानमंत्री मोदी कब इस पर काम करेंगे?’’

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट