अमृता फडणवीस ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लिखा-'सिर्फ कुछ दाग अच्छे लगते हैं', जानिए क्या हैं इसके मायने

Published : Apr 10, 2021, 08:59 PM ISTUpdated : Apr 10, 2021, 09:01 PM IST
अमृता फडणवीस ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लिखा-'सिर्फ कुछ दाग अच्छे लगते हैं', जानिए क्या हैं इसके मायने

सार

मृता फडणवीस ने अपनी फोटो के जरिए महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज शिवसेना सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि शुक्रवार को उनका जन्मदिन था, जहां उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां देने के साथ चेहरे पर कुछ यूं केक लगाया था।

मुंबई. अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस फिर अपने पोस्ट को लेकर को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ट्वीट पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां उनके चेहरे पर  केक लगा हुआ है। साथ उन्होंने  कैप्शन में लिखा है सिर्फ 'कुछ दाग अच्छे लगते हैं'।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
दरअसल, अमृता फडणवीस ने अपनी फोटो के जरिए महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज शिवसेना सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि शुक्रवार को उनका जन्मदिन था, जहां उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां देने के साथ चेहरे पर कुछ यूं केक लगाया था। लेकिन जब उन्होंने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर शेयर की तो राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई। लोग कहने लगे कि फोटो तो बहाना ठाकरे सरकार पर असली निशाना है।

पहचान कौन..एक राजा जो निकलता नहीं...
अमृता फडणवीस ने एक दिन पहले ट्वीट करते हुए लिखा है, ''पहचान कौन? एक राजा जो- महल की चौखट से निकलता नही, अवाम से कभी मिलता नही, सत्य और कर्म की राह पर चलता नही, वसूली के बिन उसका पत्त्ता हिलता नही, महामारी का कहर उससे सम्हलता नही, प्रगति का फूल उसकी छाया में खिलता नही सच है, धोखा कभी फलता नही।, क्या आपका खून ऐसे राजा को देख खौलता नही?, बता दें कि इस इस ट्वीट के जरिए अमृता फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम ना लेते हुए उनपर हमला किया है। हालांकि अभी तक शिवसेना का कोई पलटवार नहीं आया है।

जब अमृता फडणवीस ठाकरे सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि अमृता फडणवीस आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर ठाकरे सरकार को घेरती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही जब राज्य सरकार ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र पर हमला बोला था तो अमृता शिवसेना और महाविकास आघाडी कोरोना और रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर निशाना साधा था। हालांकि इस बयान में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल