पूर्व CM की पत्नी ने शिवसैनिकों को दिया जवाब, लिखा दिखाओ चप्पल, फेंको पत्थर, ये पुराना शौक है आपका

Published : Dec 25, 2019, 04:32 PM ISTUpdated : Dec 25, 2019, 04:41 PM IST
पूर्व CM की पत्नी ने शिवसैनिकों को दिया जवाब, लिखा दिखाओ चप्पल, फेंको पत्थर, ये पुराना शौक है आपका

सार

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और शिवसैनिकों विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक वीडियो में शिवसैनिक जूते चप्पल से अृमता के पोस्टर पर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और शिवसैनिकों विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच मामला घटने की वजाए बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अमृता ने एक वीडियो ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा है।

 शिवसैनिकों ने जूते- चप्पल चलाए
इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि शिवसैनिक (महिलाएं) जूते चप्पल से अृमता के पोस्टर पर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा-दिखाओ चप्पल, फेको पत्थर, ये तो शौक़ हैं पुराना आपका, हम तो वो  शख्स हैं हैं कि धुप में भी निखर आएंगे !।

ये है पूरा मामला
दरअसल, पिछले दिनों देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होने लिखा था- 'गांधी' सरनेम लगाने से हर कोई गांधी नहीं हो जाता। फिर एक सप्ताह बाद यानी 23 दिसंबर को अमृता ने पति टिप्पणी के बाद शिवसेना पर निशाना साधते हुए लिखा- आप बिलकुल ठीक कह रहे हैं देवेंद्रजी,  कोई अपने नाम में ठाकरे सरनेम लागने से 'ठाकरे' नहीं बन सकता है। इसके लिए अपने परिवार और सत्ता की ललक से ऊपर उठकर लोगों और पार्टी के सदस्यों की बेहतरी के लिए सच्चा, सैद्धांतिक और ईमानदार होने की जरूरत होती है!’

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video