उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित पोस्ट पर एक व्यक्ति की हुई थी पिटाई, भाजपा ने की जांच की मांग

Published : Dec 25, 2019, 12:16 PM IST
उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित पोस्ट पर एक व्यक्ति की हुई थी पिटाई, भाजपा ने की जांच की मांग

सार

मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को जलियांवाला बाग नरसंहार से जोड़ने के खिलाफ किया था पोस्ट   

मुंबई: भाजपा विधायक आर तमिल सेल्वन ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मुलाकात करके उनसे शिवसेना के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई के मामले की जांच एक उच्च स्तरीय समिति से कराने में हस्तक्षेप की मांग की है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिपप्णी करने पर कथित तौर पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने राहुल तिवारी नाम के एक व्यक्ति की पिटाई की थी और उसके सिर के बाल काट दिए थे। मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को जलियांवाला बाग नरसंहार से जोड़ने के खिलाफ राहुल ने पोस्ट किया था।

सेल्वन के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: सीने में दर्द, उल्टी के चलते बुलानी पड़ी एंबुलेंस, खरात को अचानक क्यों देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट
19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग