पुणे में निर्माणाधीन मॉल का ढांचा गिरा, बिहार के 7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Published : Feb 04, 2022, 05:12 AM ISTUpdated : Feb 04, 2022, 06:57 AM IST
पुणे में निर्माणाधीन मॉल का ढांचा गिरा, बिहार के 7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

सार

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात एक निर्माणाधीन मॉल का स्टील स्ट्रक्चर गिर गया। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। मारे गए सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात एक निर्माणाधीन मॉल का स्टील स्ट्रक्चर गिर गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे गए सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। हादसा यरवदा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुआ। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

पुणे के डीसीपी रोहिदास पवार ने इस संबंध में बताया है कि 7 लोगों की मौत और 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एक मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था तभी एक भारी स्टील का ढांचा ढह गया। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। ढांचा ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।

मजदूरों के शरीर में घुसा लोहे का सरिया
ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे के अनुसार लोहे का स्लैब काम कर रहे 10 मजदूरों पर गिरा था। 16 एमएम के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी। इसी जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे तभी हादसा हो गया। 

राहुल श्रीरामे ने बताया कि निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। इसी दौरान पार्किंग में अचानक लोहे का स्लैब गिर गया। सरिया मजदूरों के शरीर में घुस गया, जिससे सात मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने जाली में दबे मजदूरों को निकाला। 

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं उम्मीद करता हूं कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

 

ये भी पढ़ें

Jammu Kashmir के Kishtwar में सड़क हादसे में छह की मौत, सड़क से फिसलकर खाई में गिरी कार

असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग का CCTV Footage आया सामने, दो लोगों ने पिस्टल से बरसाई गोलियां

Asaduddin Owaisi ने कहा- मेरे काफिले पर हमला 'सुनियोजित' था, चुनाव आयोग कराए स्वतंत्र जांच

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल