कल आएगा देश की सबसे अमीर नगर पालिका BMC का लेखा-जोखा, मुंबई मेयर बोलीं- शिवसेना नहीं पेश करती जुमलों का बजट

मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर किशोरी पेडनेकर ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिवसेना जुमलों का बजट कभी पेश नहीं करती, जो चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाए। हम एक जनहितैषी बजट पेश करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2022 8:39 AM IST

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra)  मुंबई में महानगर पालिका चुनाव से पहले गुरुवार यानी तीन फरवरी को शहर का बजट पेश होगा। इसकी जानकारी मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने दी है। उन्होंने कहा कि BMC गुरुवार को अपना बजट पेश करेगी और यह आम लोगों का बजट होगा। उन्होंने कहा कि शहर के लिए जो बजट पेश होगा वह जनहितैषी होगा। इसमें शहर की जनता का पूरा ख्याल रखा गया है।

शिवसेना नहीं लाती जुमले वाला बजट
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर किशोरी पेडनेकर ने बीजेपी (BJP) पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिवसेना जुमलों का बजट कभी पेश नहीं करती, जो चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाए। हम एक जनहितैषी बजट पेश करते हैं। शिवसेना आगामी बीएमसी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस बार भी शिवसेना की ही जीत होगी।

इस बार के बजट में क्या खास
बताया जा रहा है कि बीएमसी के इस बजट में नए टैक्स लगाने और पुराने टैक्सों में बढ़ोत्तरी की संभावना कम है। वर्ष 2022-23 का बजट महानगर पालिका कमिश्नर आईएस चहल 3 फरवरी को स्थायी समिति में पेश करेंगे। कहा जा रहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए बजट में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि, इससे पहले 2021-22 का बजट 39 हजार 38 करोड़ रुपए का था। जिसको देखते हुए इस बार यह  40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। सरकार ने हाल ही में मुंबई में 500 वर्गफुट तक के घरों का संपूर्ण प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने का निर्णय लिया है। इसका असर भी बजट में देखने को मिलने की उम्मीद है। वहीं हाल ही में लॉन्च की गई ऑनलाइन सेवाओं के बाद आगामी बजट में डिजिटलाइजेशन पर भी फोकस रहने की बात कही जा रही है। 

सबसे अमीर नगर पालिका है BMC
बता दें कि बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर पालिका है। वित्त वर्ष 2021-22 में बीएमसी ने कुल 39 हजार 38 करोड़ का बजट पेश किया था। जो कि बीते वर्ष से 16 प्रतिशत ज्यादा था। यह बीएमसी का अब तक सबसे ज्यादा फंड वाला बजट था। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-20 में बीएमसी ने 33 हजार करोड़ का बजट पेश किया था।

इसे भी पढ़ें-Land Scam Case : 1,000 करोड़ के जमीन घोटाले में ED ने संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-'टीपू सुल्तान के नाम पर नहीं रखा किसी गार्डन का नाम', जानिए मुंबई मेयर ने क्या कहा और क्या है पूरा विवाद

Share this article
click me!