बालासाहेब ने हेगड़े के बयान पर कहा, यह भाजपा के बौद्धिक दिवालियेपन को दिखाता है

Published : Feb 03, 2020, 09:03 PM IST
बालासाहेब ने हेगड़े के बयान पर कहा, यह भाजपा के बौद्धिक दिवालियेपन को दिखाता है

सार

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने महात्मा गांधी नीत स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए गए भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े के बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि उनका यह बयान भाजपा नेतृत्व के “बौद्धिक दिवालियेपन” को दर्शाता है।  

मुंबई. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने महात्मा गांधी नीत स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए गए भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े के बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि उनका यह बयान भाजपा नेतृत्व के “बौद्धिक दिवालियेपन” को दर्शाता है।

बयान में हेगड़े ने गांधी के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा कहा था

खबरों में दावा किया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, हेगड़े ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति एवं समर्थन से चला और गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक “ड्रामा” था।

बयान पर मोदी से कांग्रेस ने  स्थिति स्पष्ट करने की मांग की

हेगड़े के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आने और अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। थोराट ने कहा, “भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े का बयान घोर निंदनीय है। यह भाजपा नेतृत्व के बौद्धिक दिवालियेपन को दिखाता है। उनके मातृ संगठन, आरएसएस ने अंग्रेजों के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम का विरोध किया था।”

उन्होंने कहा कि हेगड़े की टिप्पणी ने भाजपा का “असली चेहरा” दिखा दिया है जो “ (महात्मा गांधी के हत्यारे) नाथूराम गोडसे की अपने आदर्श के रूप में प्रशंसा करती है।”
राज्य के मंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हेगड़े ने अपनी टिप्पणी से स्वतंत्रता आंदोलन का अपमान किया है।

पवार ने कहा भाजपा गांधी का नाम लेकर सत्ता में आई अब अपमान कर रही है

महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख ने कहा, “ भाजपा महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करके सत्ता में आई है और अब राष्ट्रपिता का अपमान कर रही है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (कर्नाटक के) सांसद के बयान से असहमति रखते हैं तो उन्हें हेगड़े को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
दिल्ली के बाद मुंबई में होगा CJP का बड़ा आंदोलन? अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टीमेटम