शॉकिंग मौत: गुब्बारे में हवा भर रहा था मासूम, अचानक सांस खींचने पर गले में जा फंसा

Published : Dec 02, 2020, 02:29 PM IST
शॉकिंग मौत: गुब्बारे में हवा भर रहा था मासूम, अचानक सांस खींचने पर गले में जा फंसा

सार

मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक 4 साल के मासूम की मौत से जुड़ी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बच्चा अपनी छोटी बहन के साथ खेल रहा था। दोनों गुब्बारे से खेल रहे थे। मासूम गुब्बारे में हवा भर रहा था। अचानक सांस खींचते वक्त गुब्बारा सांस नली में जाकर फंस गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मुंबई. खेल-खेल में कैसे जिंदगी मौत के चंगुल में फंस जाती है, यह हादसा यही दिखाता है। अंधेरी ईस्ट में एक 4 साल के मासूम की मौत से जुड़ी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बच्चा अपनी छोटी बहन के साथ खेल रहा था। दोनों गुब्बारे से खेल रहे थे। मासूम गुब्बारे में हवा भर रहा था। अचानक सांस खींचते वक्त गुब्बारा सांस नली में जाकर फंस गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला...
इस बच्चे का नाम देवराज सूरज नाग है। बच्चे के परिजन अंधेरी ईस्ट में रहते हैं। बताया जाता है कि देवराज अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेल के दौरान देवराज के गले में गुब्बारा फंस गया। इसके बाद वो जोर-जोर से खांसने लगा। उसे इस तरह खांसते देख परिजनों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद बच्चे के चाचा राजाराम ने गले में फंसे गुब्बारे को निकालने की कोशिश की। लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद बच्चे को समीप के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उस अस्पताल में सुविधा नहीं होने पर उसे किसी बड़े अस्पताल में जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन बच्चे को नानावती अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत एक हादसा है। गुब्बारा गले में फंसने से वो सांस नहीं ले पाया। इससे उसका दम घुट गया।

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात, दंतेवाड़ा में सरपंच की हत्या, बीजापुर में गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ाया

चलती बस में घुसा 80 फीट का पाइप, अलग हो हुई महिला की गर्दन, फटा युवक का सिर, दोनों की मौत

रेड लाइट एरिया में पड़ी जब RAID, तब सामने आया था सुनील शेट्टी का ये इमोशनल कनेक्शन

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने