बांग्लादेश मस्जिद धामाके का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार, विस्फोट में 1 व्यक्ति की हुई थी मौत

Published : Mar 24, 2020, 04:21 PM IST
बांग्लादेश मस्जिद धामाके का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार, विस्फोट में 1 व्यक्ति की हुई थी मौत

सार

एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोस की ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया जो मस्जिद के अंदर एक और बाहर दो विस्फोट करने की घटना में शामिल था। उन्होंने बताया कि इन तीन बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। ये विस्फोट कोलारुआ पुलिस थाना क्षेत्र के इलिसपुर में हुए थे।  

मुंबई. बांग्लादेश में 2002 में एक मस्जिद में तीन विस्फोट करने के सिलसिले में वांछित एक व्यक्ति को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विस्फोट में एक व्यक्ति हुई थी मौत

एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोस की ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया जो मस्जिद के अंदर एक और बाहर दो विस्फोट करने की घटना में शामिल था। उन्होंने बताया कि इन तीन बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। ये विस्फोट कोलारुआ पुलिस थाना क्षेत्र के इलिसपुर में हुए थे।

आरोपी बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला है

अधिकारी ने बताया कि शख्स की पहचान मोफजल हुसैन उर्फ मोफा अली गाजी उर्फ मफीजुल मंडल के रूप में हुई है जो मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना राज्य का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से पड़ोस के नवी मुंबई में तुर्भे में रह रहा था और कुछ फुटकर काम कर रहा था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 
PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट