
मुंबई. कोरोना का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। जहां शनिवार रात महाराष्ट्र में 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई। तो वहीं बिहार में भी बीती रात रात दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया। भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले 6 मृतकों में एक बात कॉमन थी। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर (बीपी) और हाइपरटेंशन की दिक्कत थी।
एक दिन पहले हुआ था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र का यह मरीज कुछ दिन पहले ही सूरत से मुंबई में आया था। जिसकी जांच करने पर वह कोरोना वायरस का संक्रमित पाया गया था। 19 मार्च को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार उसे कोरोना से पहले डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी।
कतर से लौटकर आया था बिहर
बता दें कि बिहार में कोरोनावायरस से पहली मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, 38 साल का सैफ अली नाम का यह युवक कुछ दिन पहले ही कतर से पटना आया था। जहां उसकी जांच के बाद 20 मार्च को पटना के एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, इस युवक को भी अन्य मरीजों की तरह डायबिटीज और दूसरी बीमारियां थीं। मृतक सैफ अली बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था।
इस तरह से 12 दिन में हुईं 6 मौत
बता दें कि भारत में पहली 12 मार्च को कर्नाटक में 76 साल के बुजुर्ग की तो वहीं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 65 साल की बुजुर्ग महिला ने 13 मार्च को दम तोड़ दिया था। वहीं तीसरी मौत 17 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। चौथी मौत 18 मार्च को पंजाब के नवांशहर जिले के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। वहीं पांचवी और छठी पटना और मुंबई में शनिवार रात सामने आईं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।