एक विवाह ऐसा भी!कोरोना के खौफ में तय तारीख से पहले की शादी, पंडित ने मास्क पहन पढ़े मंत्र

कोरोना वायरस का कहर लगातार देश में बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद 22 मार्च यानी रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू रहेगा। इसी को देखते महाराष्ट्र के एक कपल ने मानवता की मिसाल पेश की। जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2020 1:49 PM IST

ठाणे (महाराष्ट). कोरोना वायरस का कहर लगातार देश में बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद 22 मार्च यानी रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू रहेगा। इसी को देखते महाराष्ट्र के एक कपल ने मानवता की मिसाल पेश की। जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

दूल्हा-दुल्हन ने अनोखे ढंग से की शादी
दरअसल, रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। इसी के चलते ठाणे के रहने वाले रूपेश जाधव और प्रियंका जाधव ने दो दिन पहले शुक्रवार को अनोखे ढंग से शादी की। क्योंकि उनकी शादी की तारीख 22 मार्च तय की गई थी। लड़का और लड़की के घरवालों ने  इसके लिए ना तो कोई शादी हॉल बुक किया और ना कोई धर्मशाला। बल्कि उन्होंने अपने घर में ही पूरी रीति-रिवाज के अनुसार यह विवाह किया।

सिर्फ 20 लोग थे इस शादी में...
शादी होने से पहले जहां दू्ल्हे ने पहले अपनी दुल्हन के चहरे पर मास्क बांधा। फिर इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को मास्क पहनाया। इतना ही नहीं दोनों ने अपना-अपना सेनिटाइजर भी रखा हुआ था। दोनों ने पहले सेनिटाइजर से हाथ धोए फिर सात फेरे लिए। खास बात यह थी कि इस विवाह में सिर्फ और सिर्फ 20 लोग आए हुए थे। दोनों के माता-पिता और खास रिश्तेदार मौजूद थे।

कोरना के खौफ में बदली शादी की तारीख
मीडिया से बात करते हुए दूल्हे रुपेश ने बताया-हमारी शादी की तारीख 22 मार्च फिक्स थी। इसके लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। साथ ही  हमने फरवरी में ही हॉल बुक कर लिया था। लेकिन कोरोना का कहर बढ़ते देख हम लोगों ने सब रद्द कर दिया और सादे तरीखे से विवाह करने का फैसला किया।

पुजारी ने मास्क लगाकर दिलवाए फेरे
 शादी कराने वाले पंडित ने भी अपने चहरे पर मास्क लगा रखा था और बाजू में सेनिटाइजर की बोतल।  कमरे में भगवान बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्‍वीर के समक्ष जोड़े ने जीवनभर साथ रहने की कसम खाई और पीएम मोदी की अपील को पूरा किया।

दुल्हन बोली-जान है तो जहान
दुल्हन प्रियंका ने बताया कि दोनों ने बड़ी धूम-धाम से शादी करने के बारे में सोचा था। इसके लिए हम कई महीनों से प्लान बना रहे थे। लेकिन इस तरह हमारी शादी होगी कभी सोचा नहीं था। लेकिन जो भी हुआ वह ठीक हुआ, मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। जान है तो जहान, जनता की सुरक्षा के लिए सब कुर्बान है।

Share this article
click me!