आदित्य ठाकरे को भारत जोड़ो यात्रा में देख राहुल गांधी ने गले लगा लिया, दोनों को साथ देख महाराष्ट्र के...

Published : Nov 11, 2022, 07:58 PM IST
आदित्य ठाकरे को भारत जोड़ो यात्रा में देख राहुल गांधी ने गले लगा लिया, दोनों को साथ देख महाराष्ट्र के...

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र में कांग्रेस के सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल हो रहे है। शुक्रवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की है। एक दिन पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाण ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। 

Bharat Jodo Yatra joined by Aaditya Thackeray: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 65वें दिन में प्रवेश किया। दो महीना से अधिक समय हो गए इस यात्रा ने बीते दिनों महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी शुक्रवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होकर पदयात्रा किया। ठाकरे, हिंगोली के कलामनुरी में पदयात्रा के दौरान पहुंचे। 

नांदेड़ जिला से यात्रा के पहुंचते ही ठाकरे भी पहुंचे

भारत जोड़ो यात्रा, शुक्रवार को नांदेड़ जिला से हिंगोली में प्रवेश किया। हिंगोली के कलामनुरी पहुंचने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता आत्मीय ढंग से गले मिले। बातचीत के साथ साथ यात्रा भी चलती रही। इस पदयात्रा में आदित्य ठाकरे के सहयोगी शिवसेना नेता अंबादास दानवे, पूर्व विधायक सचिन अहीर भी शामिल हुए। दानवे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी हैं। 

राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे एक साथ पहली बार पदयात्रा में...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे काफी देर तक एक साथ यात्रा में साथ साथ चले। दोनों नेता पहली बार एक साथ पदयात्रा कर रहे हैं। दोनों नेताओं को देखकर लोगों और समर्थकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ दोनों नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थी। दोनों से हाथ मिला रही थी और जमकर नारेबाजी होती रही।

हिंगोली में प्रवेश करते ही फूल बरसाकर स्वागत

नांदेड़ के अर्धपुर तालुका के सेनी गांव में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचते ही फूल बरसाए गए। यात्रा ने चोरम्बा फाटा में हिंगोली जिले में प्रवेश किया है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों ने स्वागत किया और फूल मालाओं से नेताओं को लाद दिया। स्वागत में हाथी को सजाकर लाया गया था। हिंगोली में पूर्व सैनिकों का समूह भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचा था। 22 की संख्या में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से 'वन रैंक वन पेंशन' (ओआरओ) को लागू करने संबंधी अपनी मांगपत्र को सौंपा। पूर्व सैनिक साहेबराव ने कहा कि हमें लगता है कि कांग्रेस इस मांग (ओआरओपी) को पूरा कर सकती है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के सभी सहयोगी दल होंगे शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र में कांग्रेस के सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल हो रहे है। शुक्रवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की है। एक दिन पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाण ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार स्वास्थ्य कारणों से भारत जोड़ो हिस्सा में नहीं पहुंच सके हैं। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

बाबा रामदेव की कंपनी की इन 5 दवाओं पर लगी रोक, तत्काल प्रोडक्शन रोकने का आदेश

जैकलीन फर्नांडीज को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक दिन पहले ED को गिरफ्तारी के लिए लगाई थी फटकार

भारत से कनाडा जाकर Meta ज्वाइन किया था, दो दिन बाद ही छंटनी हो गई...हिमांशु की बेरोजगारी दिल दहला देगी

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत